फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मेक्सिको के तट पर 60 साल बाद दिखा खूबसूरत नजारा, नीली रोशनी से जगमगाया समुद्र

Mon, 27 Apr 2020 09:45 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मेक्सिको के समुद्र में 60 साल बाद दिखा खूबसूरत नजारा - फोटो : Twitter
दुनियाभर में लॉकडाउन का असर वातावरण पर साफ नजर आ रहा है। जिन शहरों की हवा काफी खतरनाक होती थी अब वहां की हवा सांस लेने लायक हो गई है। प्रदूषण काफी हद तक कम हो गया है। साथ में समुद्र और नदियों का पानी भी साफ हो गया है। एक तरफ जहां भारत में गंगा-यमुना का पानी साफ हो गया है वहीं मेक्सिको में समुद्र के पानी में नीली रोशनी दिखने लगी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नीली रोशनी से जगमगाया समुद्र - फोटो : Twitter
रविवार को मेक्सिको में एकाप्यूलको के समुद्र के किनारों पर आने वाली लहरें नीले रंग की रोशनी की तरह दिखाई दीं। यहां 60 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है। इसे देखकर स्थानीय लोग भी आश्चर्यचकित हैं। मेक्सिको में पिछले 60 सालों में ऐसा खूबसूरत नजारा पहले कभी देखने को नहीं मिला। 
विज्ञापन

3 of 6
घरों से बाहर आ गए लोग - फोटो : Twitter
समुद्र में नीली रोशनी तब दिखाई पड़ती है जब समुद्र में खनिज तत्वों की मात्रा और खास किस्म के शैवालों की संख्या बढ़ती है। मेक्सिको में एकाप्यूलको के समुद्र तट की लहरों का चमकदार नीले रंग में बदलने का कारण एक रसायनिक प्रक्रिया है। 

4 of 6
नीली रोशनी को पकड़ने के लिए कुछ लोग समुद्र में कूद पड़े - फोटो : Twitter
नीली रोशनी को बायोल्यूमिनसेंट कहा जाता है और ऐसा समुद्र में मौजूद फाइटोप्लांकटन नाम के शैवाल के कारण होता है। लहरों के तट से टकराने के बाद इनकी कैमिकल एनर्जी इलेक्ट्रिक एनर्जी में बदल जाती है और ये नीली दिखने लगती हैं। इसे आम भाषा में समुद्री चमक या सी-स्पार्कल भी कहते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
इस दृश्य को लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया - फोटो : Twitter
2018 में मालदीव के पास हिंद महासागर में भी ऐसा देखा गया था। इसके अलावा यह प्रशांत महासागर में अमेरिका के कैलिफोर्निया तटों के पास समुद्र में अक्सर देखी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लॉकडाउन के बावजूद कुछ लोगो ने जमकर तैराकी की - फोटो : Twitter
नीली समुद्री लहरों की खबर फैलते ही लॉकडाउन के बावजूद लोग समुद्रतट पर पहुंच गए और इस खूबसूरत नजारे की तस्वीरें खींचने लगे। कई लोग ऐसे भी थे जो नीली रोशनी देखते ही तैराकी के लिए पानी में कूद पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें