फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए आसमान में उड़ते परिंदों की नजर से कैसी दिखती है धरती

Fri, 07 Jul 2017 02:06 PM IST
amarujala.com- Submitted By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : bbc
ऑनलाइन साइट ड्रोनस्टाग्राम की एरियल फोटोग्राफी प्रतियोगिता के इस साल के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस प्रतियोगिता के लिए ड्रोन कैमरे से ली गई हज़ारों तस्वीरें भेजी गई थीं जिनमें से विजेता तस्वीरों का चुनाव जजों ने किया। प्रतियोगिता के जजों की टीम में नेशनल ज्योग्राफिक के डिप्टी डायरेक्टर पैट्रिक विट्टी, नेशनल ज्योग्राफिक फ्रांस की फोटो एडिटर इमैनुएला एस्कोली और ड्रोनस्टाग्राम की टीम शामिल थी। चार श्रेणियों में पुरस्कार जीतने वाली तस्वीरें देखिए। 


ये फ्रांस के प्रोवेंस में लैवेंडर की खेती का दृश्य है। जे कुर्टियल की इस तस्वीर को नेचर श्रेणी में इसे पहला पुरस्कार मिला है। उन्होंने कहा, "मैं वेलेंसोल में इस उम्मीद से गया था कि एक ओरिजिनल तस्वीर मिलेगी न कि पृष्ठभूमि में डूबते सूरज वाली क्लासिक तस्वीर। मैं जानता था कि ये फसल काटने का वक्त है, इसलिए मैंने ट्रैक्टरों का इंतजार किया कि जब वो एक पैटर्न में लैवेंडर की कटाई करेंगे तो ऊपर से नजर आनेवाला दृश्य बड़ा ही मनोरम होगा।"
 
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : bbc
पूर्वी ग्रीनलैंड के समुद्र में बर्फ बनने की प्रक्रिया को फ्लोरियन ने अपने ड्रोन कैमरे में कैद किया। इस तस्वीर को तीसरा पुरस्कार दिया गया।






 
विज्ञापन

3 of 9
Winners of Dronestagram 2017 Photo Contest - फोटो : bbc
दुबई की गगनचुंबी इमारतें दर्शाती ये तस्वीर बचिरम की है जिसे अर्बन सेक्शन में पुरस्कृत किया गया है।
 

4 of 9
- फोटो : bbc
एलेक्सेगो ने इमारतों के शीशे साफ करनेवालों की ये तस्वीर रूस में मॉस्को के मर्क्यूरी सिटी टावर की है।

 
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : bbc
पीपुल्स सेक्शन में पहला पुरस्कार मार्टिन सांचेज को मिला। इस तस्वीर को शीर्षक दिया गया है 'एण्ड ऑफ़ द लाइन'। उन्होंने कहा, "जब आप किसी ऐसी जगह पहुंच जाते हैं जहां आप ये भूल जाते हैं कि क्या ऊपर है और क्या नीचे।"


 
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : bbc
विएतनाम के मेकॉन्ग डेल्डा में कमल की खेती करनेवाली इस महिला की तस्वीर को दूसरा स्थान मिला। ये तस्वीर हेलियोज की है।





 
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : bbc
स्पेन में कैंटाब्रिया के सिलियो शहर में सर्दियों में किए जाने वाले एक स्वांग का नजारा। ये तस्वीर फिलिंगमूवी की है जिसे पीपुल कैटेगरी में तीसरा स्थान हासिल हुआ।

क्रिएटिविटी-

8 of 9
- फोटो : bbc
इस वर्ष एक विशेष श्रेणी ड्रोनस्टाग्राम समुदाय की रचनात्मकता को पहचानने के लिए भी बनाई गई थी। "मैं और मेरी गर्लफ्रेड जल्दी ही माता-पिता बन जाएंगे। इसलिए ये तस्वीर एक मजाकिया और ओरिजिनल तरीका थी ये खबर परिवार और मित्रों को बताने के लिए। इसकी प्रेरणा स्कूल के जमाने के वीडियो गेम्स से मिली" - ये कहना है कि मैकारियू प्रोडक्शंस के थिबॉल्ट बीक्वेट का।

 
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : bbc
रेत पर बनी इस आकृति की तस्वीर को भी पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें