फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल फोन पर बैन और कोरोना रिपोर्ट, जानें बेनजीर की बेटी की सगाई में शामिल होने की तमाम शर्तें

Tue, 17 Nov 2020 06:41 PM IST
कुमार संभव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
1 of 7
पिता आसिफ अली जरदारी और भाई बिलावल भुट्टो के साथ बख्तावर भुट्टो जरदारी - फोटो : Facebook
Bakhtawar Bhutto Zardari Wedding: पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बेटी बख्तावर भुट्टो जरदारी की सगाई 27 नवंबर को होगी। इस कार्यक्रम के लिए बिलावल हाउस की ओर से निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं, लेकिन कार्यक्रम में शामिल होने वालों को तमाम कायदे-कानून का पालन भी करना होगा। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि इस कार्यक्रम में शामिल होने वालों को किन-किन शर्तों को हर हाल में मानना होगा?
विज्ञापन

स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर पाबंदी

2 of 7
बख्तावर भुट्टो जरदारी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
बेनजीर और जरदारी की बेटी की सगाई में शामिल होने की सबसे पहली शर्त मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करना है। सूत्रों के मुताबिक, इस कार्यक्रम में सिर्फ मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर ही पाबंदी नहीं है, बल्कि कोई भी मेहमान अपना मोबाइल फोन कार्यक्रम स्थल यानी बिलावल हाउस के अंदर नहीं ले जा सकेगा। 
विज्ञापन

नहीं खींच सकेंगे किसी भी गेस्ट का फोटो

3 of 7
बख्तावर भुट्टो जरदारी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
सूत्रों का कहना है कि इस कार्यक्रम में शामिल होने वाला कोई भी मेहमान दूसरे गेस्ट की तस्वीरें नहीं खींच सकेगा। मतलब यह है कि उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि कोई भी मेहमान बिलावल हाउस के अंदर किसी भी तरह का फोटोशूट और वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं कर सकेगा। बिलावल हाउस का स्टाफ ही फोटो आदि खींचेगा, जो बाद में मेहमानों के साथ साझा की जाएंगी।

एक दिन पहले कराना होगा कोरोना टेस्ट

4 of 7
बख्तावर भुट्टो जरदारी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
बिलावल हाउस की ओर से मेहमानों को भेजे गए निमंत्रण पत्र में सगाई से एक दिन पहले कोरोना टेस्ट कराने की शर्त भी रखी गई है। सभी मेहमानों को इसकी रिपोर्ट बिलावल हाउस भेजनी होगी। जिन मेहमानों की रिपोर्ट नेगेटिव होगी, सिर्फ उन्हें ही सगाई में शामिल होने की इजाजत दी जाएगी।
 
विज्ञापन

अमेरिकी कारोबारी के बेटे से हो रही सगाई

5 of 7
बख्तावर भुट्टो जरदारी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
आपको बता दें कि पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बेटी बख्तावर भुट्टो जरदारी की सगाई अमेरिका के व्यवसायी यूनुस चौधरी के बेटे महमूद चौधरी के साथ होगी। महमूद चौधरी का पूरा परिवार अमेरिका में ही रहता है। 
विज्ञापन

बिलावल हाउस में होगी सगाई

6 of 7
बख्तावर भुट्टो जरदारी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की मीडिया सेल के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने ऐलान किया है कि अल्लाह के करम से उनकी और शहीद मोहतरमा बेनजीर भुट्टो की बेटी बख्तावर भुट्टो जरदारी की सगाई 27 नवंबर को महमूद चौधरी के साथ होगी। यह कार्यक्रम पाकिस्तान के बिलावल हाउस में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा में रहती हैं बख्तावर भुट्टो

7 of 7
बख्तावर भुट्टो जरदारी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
बता दें कि बख्तावर भुट्टो पाकिस्तान में आवाम की आवाज को प्रमुखता से उठाती रही हैं। उन्होंने रमजान के महीने में पानी पीने पर सजा देने को पाखंड बताया था। उन्होंने कहा था कि आतंकी खुलेआम घूम रहे हैं और लोगों को सजा दी जा रही है। हालांकि, इस बयान के बाद कट्टरपंथियों ने बख्तावर की काफी आलोचना की थी। उन्हें कई बार धमकियां भी दी गईं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें