फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन की महारानी से भी अमीर भारतीय महिला : पति वित्त मंत्री, पिता उद्योगपति, तस्वीरों में जानिए अक्षता के बारे में सबकुछ

Wed, 13 Apr 2022 10:43 AM IST
हिमांशु मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति इन दिनों चर्चा में हैं। अक्षता पर टैक्स बचत का आरोप लगा है। भारतीय मूल की अक्षता इन्फोसिस के फाउंडर एनआर नारायणमूर्ति और सुधा मूर्ति की बेटी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, संपत्ति के मामले में वह ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ से भी अमीर हैं। अक्षता की संपत्ति जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 
 
विज्ञापन
1 of 4
अक्षता मूर्ति और महारानी एलिजाबेथ। - फोटो : अमर उजाला
ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति इन दिनों चर्चा में हैं। अक्षता पर टैक्स बचत का आरोप लगा है। भारतीय मूल की अक्षता इन्फोसिस के फाउंडर एनआर नारायणमूर्ति और सुधा मूर्ति की बेटी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, संपत्ति के मामले में वह ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ से भी अमीर हैं। अक्षता की संपत्ति जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 4
अक्षता मूर्ति और ऋषि सुनक - फोटो : अमर उजाला
क्या लगे हैं आरोप? 
दरअसल, अक्षता के पास अपने पिता नारायण मूर्ति की कंपनी इन्फोसिस में 0.93 फीसदी हिस्सेदारी है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक अपनी हिस्सेदारी से अक्षता सालाना करीब 11.65 करोड़ रुपये का डिविडेंट पाती हैं। इस कमाई पर ही कर नहीं देने का आरोप अक्षता पर है। ये रकम करीब 20 मिलियन पाउन्ड यानी 197 करोड़ रुपये है।  
 
विज्ञापन

3 of 4
ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
अक्षता के पास कितनी संपत्ति? 
स्टॉक एक्सचेंजों के साथ साझा की गई जानकारी के मुताबिक, 42 वर्षीय अक्षता मूर्ति के पास लगभग एक अरब डॉलर यानी 7600 करोड़ रुपये मूल्य के इन्फोसिस के शेयर मौजूद हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि रिच लिस्ट-2021 के अनुसार यह आंकड़ा अक्षता को महारानी एलीजाबेथ द्वितीय से कहीं ज्यादा अमीर बना देता है। रिपोर्ट में बताया गया कि महारानी की निजी संपत्ति करीब 460 मिलियन डॉलर यानी 3400 करोड़ रुपये बनती है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
अक्षता और ऋषि - फोटो : अमर उजाला
फैशन डिजाइनर हैं अक्षता
अक्षता ब्रिटेन में लंबे समय से रह रहीं हैं। यहां उन्होंने अक्षता डिजाइन के नाम से एक कंपनी भी खोली है। इसके अलावा वह वेंचर कैपिटल कंपनी कैटामारन वेंचर्स की डायरेक्टर भी हैं। इसकी स्थापना 2010 में अक्षता के पिता एनआर नारायणमूर्ति ने की थी। अक्षता और सुनक की शादी 2009 में बेंगलुरु में हुई थी। ये शादी समारोह दो दिनों तक चला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें