फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के इस देश में 'कश्मीर मुद्दे' पर लड़ा जा रहा चुनाव, निर्णायक भूमिका में हैं भारतीय मतदाता

Mon, 09 Dec 2019 04:15 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, लंदन
विज्ञापन
1 of 14
ब्रिटेन में चुनाव - फोटो : social media
कश्मीर मुद्दे पर केवल भारत में ही नहीं बल्कि भारत से लगभग 4000 किलोमीटर दूर स्थित एक देश में भी चुनाव लड़ा जा रहा है। बड़ी बात यह है कि यहां भारतीय मतदाताओं की तादात अच्छी खासी है जो किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 14
ब्रिटेन में चुनाव - फोटो : social media
कंजरवेटिव और लेबर पार्टी में भिड़ंत
बता दें कि इन दिनों ब्रिटेन में आम चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए कंजरवेटिव और लेबर पार्टी जोर-शोर से जुटी हुई है। दोनों पार्टियां भारतीय मूल के मतदाताओं को लुभाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही हैं।
विज्ञापन

3 of 14
ब्रिटेन में चुनाव - फोटो : social media
ब्रिटेन चुनाव में चर्चा में कश्मीर मसला
ब्रिटेन में हो रहे आम चुनाव में कश्मीर मामला चर्चा का विषय बन गया है। एक तरफ जहां लेबर पार्टी भारत सरकार द्वारा कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध कर रही है। वहीं, कंजरवेटिव पार्टी ने आधिकारिक रूप से इस विषय पर कुछ भी करने से इनकार किया है। 

4 of 14
ब्रिटेन में चुनाव - फोटो : social media
लेबर पार्टी के रूख का भारतीय समुदाय ने किया विरोध
ब्रिटेन की लेबर पार्टी के कश्मीर मुद्दे पर अपनाए गए रूख का विरोध पूरा भारतीय समुदाय कर रहा है। ब्रिटिश हिंदू मतदाताओं के एक बड़े वर्ग ने लेबर पार्टी को वोट देने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन

5 of 14
ब्रिटेन में चुनाव - फोटो : social media
कश्मीर पर आपात प्रस्ताव पेश कर चुकी है लेबर पार्टी
बता दें कि सितंबर महीने में लेबर पार्टी ने एक आपात प्रस्ताव पेश कर भारत के कदम की आलोचना की थी। लेबर पार्टी ने अपने प्रस्ताव में कहा था कि एक अंतरराष्ट्रीय दल को कश्मीर में जाकर वहां की जमीनी हालात का जायजा लेना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 14
ब्रिटेन में चुनाव - फोटो : social media
भारत पर मानवाधिकार हनन का लगाया था आरोप
लेबर पार्टी ने भारत सरकार पर जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार हनन का भी आरोप लगाया था। इसके अलावा उन्होंने घाटी के राजनेताओं को नजरबंद किए जाने और इंटरनेट बंद करने पर भीभारत की आलोचना की थी। 
विज्ञापन

7 of 14
ब्रिटेन में चुनाव - फोटो : social media
विरोध होने पर पार्टी ने दी थी सफाई
भारतीय समुदाय द्वारा विरोध किए जाने के बाद से लेबर पार्टी ने सफाई भी दी थी। उन्होंने कहा कि कश्मीर मसले को वह भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मामले के रूप मे देखता है। 

8 of 14
ब्रिटेन में चुनाव - फोटो : social media
वोटरों पर असर डालने के लिए सोशल मीडिया पर भेजे जा रहे हैं संदेश
भारतीय समुदाय से जुड़े कुछ संगठन वोटरों पर असर डालने के लिए सोशल मीडिया पर संदेश भेज रहे हैं। हालांकि कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं।  इन संदेशों में कहा जा रहा है कि विपक्षी लेबर पार्टी 370 को हटाने के भारत के फैसले के खिलाफ पाकिस्तान के दुष्प्रचार का आंख मूंदकर समर्थन कर रही है।

9 of 14
ब्रिटेन में चुनाव - फोटो : social media
लेबर पार्टी ने अपनी सफाई में कहा है कि कश्मीर पर पार्टी के प्रस्ताव की गलत व्याख्या की जा रही है। इसमें कहा गया था कि कश्मीर एक विवादित क्षेत्र है और कश्मीर के लोगों को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुरूप आत्मनिर्णय का अधिकार दिया जाना चाहिए। इसकी मंजूरी लेबर नेता जेरेमी कोर्बिन ने दी थी। लेबर पार्टी को लंदन में पाकिस्तान के समर्थन में हुए प्रदर्शनों की आलोचना न करने पर हिन्दू विरोधी भी कहा जा रहा है। 

10 of 14
ब्रिटेन में चुनाव - फोटो : social media
ब्रिटेन चुनाव में 10 लाख हैं भारतीय वोट 
ब्रिटेन के चुनाव में भारतीय समुदाय के 10 लाख से अधिक वोट हैं और प्रत्येक राजनीतिक दल मंदिरों और गुरुद्वारों में अपनी तस्वीरें खिंचवाकर इस समुदाय को लुभाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि जानकारों का मानना है कि यह समुदाय महज एक मसले पर मतदान नहीं करेगा।

11 of 14
ब्रिटेन में चुनाव - फोटो : social media
12 दिसंबर को होंगे चुनाव 
देश में कुल 650 सीटें हैं। सबसे अधिक इंग्लैंड में 533, स्कॉटलैंड में 59, वेल्स में 40 और उत्तरी आयरलैंड में 18 सीटें हैं। इसमें चार करोड़ 58 लाख मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव  परिणाम 13 दिसंबर को आएगा। जिसके पास 326 सीटों का बहुमत होगा वह दल सरकार बना सकेगा। 

12 of 14
जलियांवाला बाग - फोटो : Twitter
लेबर पार्टी का एलान, चुनाव जीते तो जलियांवाला नरसंहार पर भारत से मांगेंगे माफी
ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी ने 12 दिसंबर को होने वाले आम चुनाव के  लिए जारी घोषणा पत्र में कहा है कि  वह चुनाव जीतने के बाद 100 साल पहले अमृतसर में हुए जलियांवाला बाग नरसंहार के लिए भारत से माफी मांगेगा।

13 of 14
ऑपरेशन ब्लू स्टार - फोटो : बीबीसी
ऑपरेशन ब्लू स्टार के संबंध में ब्रिटेन की भूमिका की समीक्षा करेगी लेबर पार्टी
लेबर पार्टी ने यह भी कहा है कि वह चुनाव जीतने के बाद ऑपरेशन ब्लू स्टार के संबंध में ब्रिटेन की भूमिका की समीक्षा भी करेगी। वर्ष 2014 में ब्रिटेन सरकार के सार्वजनिक हुए दस्तावेजों से खुलासा हुआ था कि स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना के घुसने के पहले भारतीय सुरक्षा बलों को ब्रिटिश सेना ने सलाह दी थी। ब्रिटेन के कुछ सिख समूह वर्षों से मांग कर रहे हैं कि सार्वजिनक जांच होनी चाहिए कि किस तरह की सलाह दी गयी थी।
विज्ञापन

14 of 14
ब्रिटेन में चुनाव - फोटो : social media
यूके में 20 लाख मुस्लिम मतदाता हैं जिनमें से अधिकांश पाकिस्तानी हैं। यूके में पाकिस्तानियों की तादात 11 लाख के आसपास है। यूके में ज्यादातर मुस्लिम लेबर पार्टी के समर्थक माने जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें