डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क
- फोटो : ANI
एपस्टीन फाइल्स में किस-किस के नाम?
फरवरी 2025 में अमेरिकी न्याय विभाग के एक दस्तावेज से पता चला था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पॉप आइकन माइकल जैक्सन, अभिनेता एलेक बाल्डविन और फिल्म निर्माता हार्वे वीनस्टीन उन हस्तियों में शामिल थे, जो जेफरी एपस्टीन की संपर्क सूची में थे। हालांकि, इन लोगों की संलिप्तता के बारे में जांच से जो पता चला है, वह अभी भी जनता के लिए खुला नहीं है।
न्याय विभाग के दस्तावेज में कई अन्य हाई-प्रोफाइल नाम शामिल थे, जैसे कि न्यूयॉर्क के पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो, रोलिंग स्टोन्स के फ्रंटमैन मिक जैगर और संगीतकार कोर्टनी लव। अन्य लोगों में सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल, रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर की मां एथेल कैनेडी, पूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी, दिवंगत सीनेटर टेड कैनेडी, वकील एलन डर्सोविट्ज और अभिनेता डस्टिन हॉफमैन और राल्फ फिएनेस शामिल थे। इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व पत्नी इवाना ट्रंप और बेटी इवांका ट्रंप के नाम भी शामिल हैं।
नवीनतम दस्तावेजों के मुताबिक, एपस्टीन के उड़ान लॉग में बिल क्लिंटन, डोनाल्ड ट्रंप, केविन स्पेसी, नाओमी कैंपबेल, प्रिंस एंड्रयू, टॉमी क्विन, डिडिएर, मार्क मिडलटन, शेरोन रेनॉल्ड्स, एंडी स्टीवर्ट, मारिया श्राइवर, मैट ग्रोप, बॉब वेंडी, एमी टेलर, जीन ल्यूक ब्रुनेल, लैरी समर्स, ग्लेन डबिन, एलन डर्सोविट्ज, एलन ग्रीनबर्ग, सोफी बिडल, इरा जुकरमैन, घिसलेन मैक्सवेल, ईवा एंडरसन, जोन एलेसी के नाम शामिल हैं।