फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश रॉयल : साल में आखिर कितने दिन काम करता है ब्रिटेन का शाही परिवार, यहां जानिए

Fri, 09 Apr 2021 05:29 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।

सार

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का शुक्रवार, 09 अप्रैल, 2021 को निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे। 
विज्ञापन
1 of 8
ब्रिटिश शाही परिवार
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप का शुक्रवार, 09 अप्रैल, 2021 को निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे। लंदन स्थित बकिंघम पैलेस ने इसकी पुष्टि की। प्रिंस फिलिप और महारानी एलिजाबेथ का करीब 73 साल का साथ रहा। बता दें कि ब्रिटेन का शाही परिवार दुनिया का सबसे चर्चित शाही परिवार है।

ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ-2 के साथ-साथ इस परिवार के कुछ ऐसे प्रमुख सदस्य हैं, जो सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं, पूरी दुनिया में अक्सर चर्चा में रहते हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया का ये सबसे चर्चित शाही परिवार साल में कितने दिन काम करता है। महारानी एलजाबेथ 2 कितने दिन काम करती हैं, उनके बेटे-बहू कितने दिन काम करते हैं?




दरअसल यूनाइटेड किंगडम (UK) राज्यतंत्र के सभी आधिकारिक कार्यक्रम कोर्ट सर्कुलर में दर्ज किए जाते हैं। कोर्ट सर्कुलर उस दस्तावेज को कहते हैं रोज के उन सभी कार्यक्रमों की सूची होती है जिसमें रानी या उनके परिवार के सदस्य शामिल होते हैं। हालांकि शाही परिवार के कई सदस्य कुछ ऐसे निजी कार्यक्रमों में भी शिरकत करते हैं जिससे उनके सामाजिक कार्यों को बल मिलता है। लेकिन इन निजी कार्यक्रमों की सूची कोर्ट सर्कुलर में दर्ज करना जरूरी नहीं है।
विज्ञापन

2 of 8
ब्रिटिश शाही परिवार - फोटो : twitter
इसी कोर्ट सर्कुलर के आधार पर ब्रिटेन के प्रेस एसोसिएशन ने शाही परिवार के 2019 के कार्यदिवसों के आंकड़े प्रकाशित किए हैं। इसमें परिवार के प्रमुख नौ सदस्यों का जिक्र किया गया है। इसके अनुसार साल 2019 में ब्रिटिश शाही परिवार के इन नौ सदस्यों ने मिलकर कुल 761 दिन काम किया।

रानी एलिजाबेथ समेत किस सदस्य ने कितने दिन काम किया.. इस बारे में आगे की स्लाइड्स में पढ़ें।
विज्ञापन

3 of 8
राजकुमारी एन - फोटो : royal.uk

राजकुमारी एन (Princess Anne)

रानी एलिजाबेथ 2 (Queen Elizabeth 2) की बेटी राजकुमारी एन साल की सबसे ज्यादा काम करने वाली सदस्य रहीं। एन ने साल 2019 में कुल 167 दिन काम किया। 

4 of 8
प्रिंस चार्ल्स

राजकुमार चार्ल्स (Prince Charles)

रानी के बेटे राजकुमार चार्ल्स इस मामले में अपने परिवार में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने साल में 125 दिन काम किया।
विज्ञापन

5 of 8
प्रिंस एंड्रयू - फोटो : social media

राजकुमार एंड्रयू (Prince Andrew)

बीबीसी पर एक इंटरव्यू के कारण आलोचनाओं का सामना करने के बाद एंड्रयू कुछ समय पहले ही अपने लोक दायित्वों से सेवानिवृत्त हुए हैं। साल 2019 की बात करें, तो उन्होंने 90 दिन काम किया।
विज्ञापन

6 of 8
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : Social media

रानी एलिजाबेथ 2 (Queen Elizabeth 2)

93 साल की रानी एलिजाबेथ 2 ने साल 2019 में कुल 67 दिन काम किया। ये साल 2018 से चार दिन ज्यादा है।
विज्ञापन

7 of 8
केट मिडल्टन और प्रिंस विलियम - फोटो : एएनआई

राजकुमार विलियम और केट (Prince William and Kate)

साल 2019 में राजकुमार विलियम ने 74 दिन काम को दिए। जबकि उनकी पत्नी केट मिडल्टन ने 58 दिन काम किया। इस जोड़े के कार्यदिवसों में उनका पाकिस्तान दौरा, जून में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यूके दौरा समेत चैरिटी प्रोजेक्ट्स पर दिए गए समय का आंकड़ा भी शामिल है।

ये भी पढ़ें : दुनिया के सबसे चर्चित शाही परिवार के 25 अजीब नियम, जिन्हें मानना जरूरी है
विज्ञापन

8 of 8
राजकुमार हैरी और मेगन

राजकुमार हैरी और मेगन (Prince Harry and Meghan)

राजकुमार हैरी की पत्नी मेगन ने इस साल शाही परिवार के अन्य सदस्यों की तुलना में सबसे कम 31 दिन काम किया। मई में बच्चे के जन्म के बाद वह ज्यादा समय मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) पर ही रहीं।

ये भी पढ़ें : वो जगह जहां होते हैं दुनिया में सबसे ज्यादा अखरोट, महीनों तक अपना घर-शहर छोड़कर चुनने जाते हैं लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें