साल 1735 से 10 डाउनिंग स्ट्रीट ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का घर रहा है। यहीं से अब तक के प्रधानमंत्रियों ने विश्व युद्धों से लेकर सारे वित्तीय संकट और महामारी जैसे संकट से सामना किया है। ये सरकारी आवास ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का आधिकारिक कार्यालय होता है। इसके अलावा यहीं पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विदेशी नेताओं और राजाओं की मेजबानी करते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
पत्नी और बच्चों के साथ ऋषि सुनक
- फोटो : अमर उजाला
42 साल के भारतवंशी ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए। सुनक ने आज बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स से मुलाकात की। किंग ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। ऋषि अब अपने सरकारी आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट में शिफ्ट होंगे। यही उनका आधिकारिक घर होगा। इसी के साथ इस बंगले में रहने वाले सुनक 56वें प्रधानमंत्री बन जाएंगे।
साल 1735 से 10 डाउनिंग स्ट्रीट ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का घर रहा है। यहीं से अब तक के प्रधानमंत्रियों ने विश्व युद्धों से लेकर सारे वित्तीय संकट और महामारी जैसे संकट से सामना किया है। ये सरकारी आवास ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का आधिकारिक कार्यालय होता है। इसके अलावा यहीं पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विदेशी नेताओं और राजाओं की मेजबानी करते हैं।
ऐसे में आज हम आपको ऋषि सुनक के इस नए घर के बारे में बताएंगे। इसकी सारी खासियत से आपको रूबरू कराएंगे। इसके अलावा ये भी बताएंगे कि बतौर प्रधानमंत्री अब ऋषि सुनक को कितना वेतन मिलेगा? आइए जानते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
ऋषि सुनक का नया घर यही होगा।
- फोटो : अमर उजाला
कैसा होगा प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का नया घर?
बंगले में दाखिल होते ही सबसे पहले काले रंग का दरवाजा मिलता है। यहां से अंदर आने पर अतिथियों का स्वागत काले और सफेद चेकर्ड हॉल-वे से किया जाता है। इसमें एक सुंदर सीढ़ी होती है, जो पहली मंजिल की तरफ जाती है। सीढ़ियों के चारों ओर पीली दीवारों पर पूर्व प्रधानमंत्रियों की तस्वीरें लगाई गईं हैं। इस बंगले में करीब 50 से ज्यादा कर्मचारी रोजाना काम करते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
घर के अंदर सभी प्रधानमंत्रियों की तस्वीर लगी है।
- फोटो : अमर उजाला
कितनी मिलेगी सैलरी?
वित्त मंत्री के रूप में ऋषि का वेतन 1,51,649 पाउंड था, हालंकि अब वह प्रधानमंत्री हैं। ऐसे में उनके इस वेतन में बढ़ोतरी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2022 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का कुल वेतन 1,61,401 पाउंड यानी करीब 1.51 करोड़ रुपये होगा। ये प्रधानमंत्री और एक सांसद की सैलरी को मिलाकर है।
हाउस ऑफ कॉमन्स में सबसे अमीर हैं सुनक
ऋषि सुनक को हाउस ऑफ कॉमन्स में सबसे अमीर माना जाता है। सुनक और उनकी पत्नी अक्षता के पास कुल 15 मिलियन पाउंड की अचल संपत्ति है। दोनों के पास चार घर हैं। दो लंदन में, एक यॉर्कशायर और एक लॉस एंजिल्स में है। इसके अलावा कैलिफोर्निया में एक पेंटहाउस भी है।
राजनीति में आने से पहले सुनक 2001 से 2004 तक निवेश बैंक, गोल्डमैन सैक्स के विश्लेषक थे। बाद में दो हेज फंडों में हिस्सेदार भी रहे। उनकी संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा अक्षता मूर्ति से शादी के बाद का है। अक्षता भारत की बड़ी उद्योगपति और इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति की बेटी हैं। अक्षता के पास इंफोसिस में 690 मिलियन पाउंड की 0.93 फीसदी हिस्सेदारी है।
विज्ञापन
5 of 8
10 डाउनिंग स्ट्रीट के अंदर का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
ऋषि की कहानी जान लीजिए
ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को ब्रिटेन के साउथेम्पटन में हुआ था। उनकी मां का नाम ऊषा सुनक और पिता का नाम यशवीर सुनक है। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके दादा-दादी पंजाब के रहने वाले थे। 1960 में वह अपने बच्चों के साथ पूर्वी अफ्रीका चले गए थे। बाद में यहीं से उनका परिवार इंग्लैंड शिफ्ट हो गया। तब से सुनक का पूरा परिवार इंग्लैंड में ही रहता है। ऋषि ने भारत के बड़े उद्योगपतियों में शुमार इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से शादी की है। सुनक और अक्षता की दो बेटियां हैं। उनकी बेटियों के नाम अनुष्का सुनक और कृष्णा सुनक है।
विज्ञापन
6 of 8
10 डाउनिंग स्ट्रीट के अंदर का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
कॉलेज में अक्षता से मिले और प्यार हो गया
ऋषि सुनक की शुरुआती पढ़ाई इंग्लैंड के 'विनचेस्टर कॉलेज' से हुई है। उन्होंने आगे की पढ़ाई ऑक्सफोर्ड से की है। 2006 में उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री भी प्राप्त की। ऋषि सुनक की अक्षता मूर्ति से मुलाकात एमबीए की पढ़ाई के दौरान स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुई थी। अक्षता इंफोसिस के संस्थापक एन. नारायणमूर्ति और इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुधा नारायणमूर्ति की बेटी हैं। पढ़ाई के दौरान ही दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। 2009 में दोनों की शादी बेंगलुरु में भारतीय रीति-रिवाज से हुई। अक्षता इंग्लैंड में अपना फैशन ब्रैंड भी चलाती हैं। आज की तारीख में वह इंग्लैंड की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं। सुनक दंपती की दो बेटियां- कृष्णा और अनुष्का हैं।
विज्ञापन
7 of 8
10 डाउनिंग स्ट्रीट
- फोटो : अमर उजाला
नौकरी, व्यवसाय और फिर राजनीतिक पारी की शुरुआत
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए करने के बाद ऋषि ने 'गोल्डमैन सेक्स' में नौकरी की। ऋषि शुरू से काफी होनहार रहे हैं। 2009 में उन्होंने नौकरी छोड़ अपना व्यवसाय शुरू किया। इसके बाद उनका व्यवसाय बढ़ता ही गया। 2013 में 'कैटामारन वेंचर्स यूके लिमिटेड' में उन्हें और उनकी पत्नी को डायरेक्टर नियुक्त किया गया। 2015 में उन्होंने इस फर्म से इस्तीफा दे दिया लेकिन उनकी पत्नी इससे जुड़ी रहीं। यह कंपनी अक्षता के पिता एन. नारायण मूर्ति की है।
ऋषि सुनक ने 2014 में पहली बार राजनीति में कदम रखा। 2015 में उन्होंने रिचमंड से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2017 में उन्होंने एक बार फिर जीत मिली। इसके बाद 13 फरवरी 2020 को उन्हें इंग्लैंड का वित्त मंत्री बनाया गया। इसी साल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर तमाम तरह के आरोप लगे तो ऋषि सुनक ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद लगातार जॉनसन कैबिनेट के कई मंत्रियों ने इस्तीफा दिया। इसके बाद नए प्रधानमंत्री के लिए चुनाव शुरू हुए। इसमें ऋषि सुनक मजबूत दावेदार बनकर उभरे। हालांकि, उन्हें लिज ट्रस से मात मिली। छह सितंबर को ट्रस प्रधानमंत्री बनीं। इसके बाद उनके फैसलों की वजह देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। लगातार बढ़ते दबाव के बीच प्रधानमंत्री बनने के महज छह हफ्ते बाद ही ट्रस को इस्तीफा देना पड़ा। और सुनक नए नेता चुने गए।