फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ऐसे की गई थी सीरिया पर हवाई हमले की पूरी तैयारी

Sat, 14 Apr 2018 03:11 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
विद्रोहियों के खात्मे के नाम पर अपने ही बेगुनाह नागरिकों शिकार बना रही सीरियाई सरकार के खिलाफ विश्व के देश एकमत हो गए हैं। अमेरिका द्वारा सीरियाई सैन्य क्षेत्र पर हुआ हवाई हमला पूरी दुनिया को हैरान कर गया है। अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने सीरिया द्वारा किए गए रासायनिक हमले की कड़ी निंदा की थी और चेताया था कि अगर उसने ये हमले नहीं रोके तो इसका परिणाम ठीक नहीं होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के नाम दिए संबोधन में कहा कि फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम की सेनाओं के साथ सशस्त्र ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीरिया की सरकार के रासायनिक हथियार बनाने के ठिकानों पर हमले के आदेश दिये गए हैं। हमारा उद्देश्य केमिकल हथियारों के प्रयोग पर अंकुश लगाना है। ट्रंप ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद के बारे में कहा कि कोई इंसान ऐसा काम नहीं कर सकता है। ऐसी हरकत केवल शैतान ही कर सकता है।

आइए, जानते हैं कैसे अमेरिका ने हमला करने की तैयारी को अंजाम दियाः
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
शुक्रवार शाम 5 बजे अमेरिकी नौसेना के टॉम हॉक मिसाइलों से लैस युद्धक जहाज सीरिया के पास पहुंचने लगे। इस बीच पूरे ऑपर्रेशन पर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की टीम नजर रखे हुए थी। यही टीम यह तय करने वाली थी कि कितने बजे मिसाइल दागी जाएंगी।

रात 8.55 बजे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्र को संबोधित करने की योजना थी, जिसमें वह अमेरिकी नागरिकों को बताते कि सीरिया में हुए रासायनिक हमले का जवाब देने के लिए अमेरिकी वायुसेना ने दमिश्क पर हवाई हमला कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 12
9 बजे ट्रंप ने जानकारी दी कि सीरिया केमिकल हथियारों को निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा कि फ्रांस और ब्रिटेन के साथ मिलकर इस हमले को अंजाम दिया जाएगा। 

9.15 बजे राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस और ईरान पर सीरिया की अप्रत्यक्ष रूप में मदद करने का आरोप लगाते हुए, उन्हें चेताया। उन्होंने कहा कि मैं उन ईरान और रूस से पूछता चाहता हूं कि ऐसे देश की मदद करना कहा तक सही है जो बेगुनाह बच्चे, महिलाओं और आदमियों की जान ले लेता है?

4 of 12
9.20 बजे सीरिया की राजधानी दमिश्क धमाकों की आवाज से थर्रा गई। 

9.25 बजे राष्ट्रपति ट्रंप ने खाड़ी देशों से अपील की और कहा कि वे सभी मिलकर सीरिया पर दबाव बनाएं। अगर यह देश साथ देते हैं, तो जल्द ही सीरिया में नागरिकों को राहत दी जा सकेगी। 
विज्ञापन

5 of 12
9.40 बजे फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने भी सूचना दी कि सीरिया के केमिकल मिलिस्ट्री स्पेस पर ब्रिटेन और अमेरिका के साथ मिलकर कार्रवाई की गई है।

9.50 बजे दमिश्क के पूर्व, पश्चिम और दक्षिण से धमाकों की आवाज गूंजने लगी। चश्मदीदों के मुताबिक सीरिया की राजधानी में आग की लपटें दूर तक दिख रही थी। 
विज्ञापन

6 of 12
रात 10.15 बजे अमेरिका के रक्षा सचिव ने जानकारी दी कि इन हमलों में किसी भी बेगुनाह की मौत नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि सीरिया की कई जगहों पर हवाई हमले किए गए हैं और यह साफ हो चुका है कि राष्ट्रपति बशर असद ने ही रासायनिक हमला करवाया था।

10.20 बजे ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ने भी जानकारी दी कि अमेरिका और फ्रांस के साथ मिलकर दमिश्क पर हवाई हमला किया है। 
विज्ञापन

7 of 12
10.35 बजे हवाई हमले के बाद रूस की ओर से प्रतिक्रिया आई और उसने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हिटलर जैसा बतया। के समान बताया गया। कहा गया कि ये हमला रूस के खिलाफ भी किया गया है।

रात 11.20 बजे रूस ने कहा कि इन हमलों के जरिये सीरिया में विदेशी निवेश के सिस्टम को बिगाड़ा जा रहा है। रूस की सेना ने कहा कि जांच में सामने नहीं आया कि सीरिया में केमिकल हमला हुआ था।

8 of 12
11.30 बजे रूस के राजदूत ने अमेरिका के हमले को एक धमकी करार दिया। उन्होंने कहा कि ये रूस के राष्ट्रपति की बेइज्जती है।

9 of 12
आधी रात 12.05 बजे सीरिया में मुख्य विपक्षी पार्टी की ओर से कहा गया कि अमेरिका हमले से सरकार को सबक लेना चाहिए और वह अब दोबारा केमिकल हमले का जोखिम नहीं उठाएगी। थोड़ी देर बाद सीरिया के टीवी की तरफ से जानकारी दी गई कि हमले में तीन लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं।

10 of 12
देर रात 1.00 बजे रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया कि सीरिया में उन मिलिट्री स्पेस पर हमला नहीं किया गया है, जहां की सुरक्षा का जिम्मा रूस के पास है। गौरतलब है कि रूस के पास सीरिया में दो मिलिट्री स्पेस हैं।

11 of 12
1.10 बजे सैंकड़ों सीरियाई नागरिक राजधानी में कई जगह इकट्ठे हो गए और हमलों के बाद जीत का जश्न मनाने लगे। कई लोगों ने तालियां बजाई, तो कई ने मौके पर ही नाच गाना किया।
विज्ञापन

12 of 12
1.35 बजे ब्रिटेन की ओर से जानकारी दी गई कि सीरिया की तीन जगहों पर हवाई हमले किए गए। साथ ही रूस को हमलों की पहले ही जानकारी दे दी गई थी। कहा गया कि स्ट्राइक्स का मुख्य निशाना सीरिया का मेन रिसर्च सेंटर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें