फैशन शो का आयोजन क्रल्चर ग्रुप हकीकी की ओर से किया गया, जिसके हेड अजमल हकीकी ने बताया कि इससे पहले भी काबुल में फैशन शो का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की तस्वीर युद्ध, दंगे, तालिबान, सुसाइड अटैक और धमाकों से जोड़ कर देखी जाती है। हम शो से साबित करना चाहते हैं कि हमारा 5000 साल पुराना इतिहास है।