फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: महाराष्ट्र की कारीगरी, बंगाल की नक्काशी... पीएम मोदी ने लाओस में नेताओं को दिए ये खास गिफ्ट

Fri, 11 Oct 2024 02:47 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वियतनामे

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान सम्मेलन में शामिल होने के लिए लाओस दौरे पर हैं। उन्होंने यहां कई देशों के नेताओं से मुलाकात की और उन्हें भारतीय शिल्पकाल के उपहार भेंट किए। आइए जानते हैं किसे क्या खास तोहफा दिया।
विज्ञापन
1 of 9
पीएम मोदी ने खास उपहार दिए। - फोटो : एएनआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान सम्मेलन में शामिल होने के लिए लाओस दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। वियनतियाने में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के साथ ही ईस्ट एशिया सम्मेलन का भी आयोजन हो रहा है। इस दौरान पीएम मोदी ने आसियान के प्रमुख नेताओं अन्य देशों के प्रमुखों को भारतीय शिल्पकाल के उपहार भेंट किए।
विज्ञापन

क्या है आसियान?

2 of 9
पीएम मोदी लाओस में। - फोटो : पीटीआई
एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशंस आसियान (ASEAN) 10 दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का एक समूह है। इस संगठन में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल है। आसियान में शामिल सभी देश आपस में आर्थिक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम करने के लिए निरंतर कार्य करते रहते हैं। आसियान का मुख्यालय इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में है और इस संगठन की स्थापना आठ अगस्त 1967 को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आपसी सहमति के साथ की गई थी। 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के पीएम को दिया यह खास उपहार

3 of 9
चांदी से बनी लैंप - फोटो : एएनआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन को लैंप का जोड़ा भेंट किया। यह कोई साधारण लैंप नहीं है बल्कि चांदी की बनी हुई है। इसे महाराष्ट्र के कारीगरों ने बनाया है। कह सकते हैं यह लैंप का जोड़ा महाराष्ट्र के कारीगर विरासत की सुंदरता को प्रदर्शित करता है।

जापानी पीएम को मोर की मूर्ती...बंगाल से है नाता

4 of 9
सिलवर नक्काशी का खास मोर - फोटो : एएनआई
पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा को मोर की एक मूर्ति गिफ्ट दी। इस पर सिलवर नक्काशी का काम हुआ है। यह नक्काशी पश्चिम बंगाल के कारीगरों की प्रतिभा को दर्शाता है। 
विज्ञापन

थाईलैंड की शिनावात्रा को यह दिया भेंट

5 of 9
लकड़ी की मेज - फोटो : एएनआई
इसके अलावा, नरेंद्र मोदी ने थाईलैंड की पीएम पैटोंगटार्न शिनावात्रा को लद्दाख की जटिल पोर नक्काशी वाली, रंगीन और कम ऊंचाई वाली लकड़ी की मेज भेंट की। 
विज्ञापन

लाओस के पीएम की पत्नी को भी दिया खास तोहफा

6 of 9
कैमल बोन का बॉक्स - फोटो : एएनआई
लाओस के प्रधानमंत्री सोनेक्से सिफांडोन की पत्नी वंडारा सिफांडोन को पीएम मोदी ने खास उपहार दिया। उन्होंने उन्हें राधा-कृष्ण थीम के साथ एक मैलाकाइट और कैमल बोन का बॉक्स दिया।
 
विज्ञापन

सिफांडोन को दी रंगीन बुद्ध की प्रतिमा

7 of 9
कदमवुड रंग की बुद्ध की प्रतिमा - फोटो : एएनआई
वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने लाओस के पीएम सोनेक्स सिफांडोन को कदमवुड रंग की बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। 

राष्ट्रपति सिसोलिथ की पत्नी को खास स्कार्फ

8 of 9
पाटन पटोला स्कार्फ - फोटो : एएनआई
पीएम मोदी ने लाओस के राष्ट्रपति थोंगलून सिसोलिथ की पत्नी नाली सिसोलिथ को सदेली बॉक्स में रखा (डबल इकत) पाटन पटोला स्कार्फ उपहार में दिया। यह कपड़ा उत्तरी गुजरात के पाटन इलाके में सालवी परिवार द्वारा बुना जाता है। बता दें, पाटन पटोला को एक 'सदेली' बॉक्स में पैक किया गया था, जो अपने आप में एक सजावटी टुकड़ा है। सदेली जड़ना की कला का एक समृद्ध इतिहास है जो कई शताब्दियों से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति गुजरात के सूरतॉ में हुई थी। सदेली एक अत्यधिक कुशल लकड़ी का शिल्प है।
विज्ञापन

लाओस के राष्ट्रपति को यह मिला उपहार

9 of 9
पीतल की बुद्ध की प्रतिमा - फोटो : एएनआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाओस के राष्ट्रपति थोंगलून सिसोलिथ को तमिलनाडु से उत्पन्न जटिल मीना (तामचीनी) कार्य से सजी एक पुरानी पीतल की बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें