वैज्ञानिकों ने बिजली और कार्बन डाइ ऑक्साइड का इस्तेमाल करके सफलतापूर्वक प्रोटीन पाउडर बना लिया है। यह उपलब्धि दुनियाभर में भोजन की कमी और भूख से निपटने में मददगार साबित हो सकती है।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों की बड़ी सफलता, बिजली और कार्बन डाइ ऑक्साइड से बनाया भोजन
2 of 5
इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ बिजली, पानी, कार्बन डाइ ऑक्साइड और माइक्रोब्स की जरूरत होती है।
शोधकर्ताओं ने कहा कि यह प्रक्रिया भोजन के उत्पादन को पर्यावरण संबंधी अवरोधकों से मुक्त करती है क्योंकि जब तक सौर ऊर्जा जैसी नवीकरणीय ऊर्जा मौजूद है, प्रोटीन को कहीं भी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों की बड़ी सफलता, बिजली और कार्बन डाइ ऑक्साइड से बनाया भोजन
3 of 5
फिनलैंड में वीटीटी टेक्नीकल रिसर्च सेंटर के प्रधान वैज्ञानिक जुहा-पेक्का पिटकानेन ने कहा, ‘‘व्यवहारिक तौर पर हवा में सभी कच्चे पदार्थ उपलब्ध हैं।
भविष्य में, इस प्रौद्योगिकी को रेगिस्तानों में और अकाल का सामना करने वाले अन्य इलाकों में भिजवाया जा सकता है।’’
वैज्ञानिकों की बड़ी सफलता, बिजली और कार्बन डाइ ऑक्साइड से बनाया भोजन
4 of 5
कच्चे पदार्थों को एक बायोरिएक्टर में विद्युत अपघटन के लिए भेजा जाता है। यह प्रक्रिया एक पाउडर तैयार करती है, जिसमें 50 प्रतिशत से ज्यादा प्रोटीन और 25 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट होते हैं।