फ्रांस के नीस शहर में गुरुवार को नेशनल डे सेलिब्रेशन के दौरान हथियारों से भरा हुए एक बेकाबू ट्रक सुरक्षा व्यवस्ता तोड़ते हुए भीड़ में घुस गया, जिससे वहां मौजूद करीब 80 लोगों की मौत हो गई है। इस हमले में 120 से अधिक लोग घायल हो भी हो गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
फ्रांस: ट्रक हमले के बाद की दिल दहला देने वाली तस्वीरें
2 of 11
- फोटो : reuters
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस हमले की निंदा की है और इस बात की पुष्टि कर दी है कि यह एक आतंकी हमला है।
विज्ञापन
फ्रांस: ट्रक हमले के बाद की दिल दहला देने वाली तस्वीरें
3 of 11
- फोटो : reuters
ओलांद ने कहा कि ये हमला फ्रांस की आत्मा पर हमला है और फ्रांस इस तरह के हमलों से निपटने का भरसक प्रयास करेगा। साथ ही उन्होंने कहा है कि फ्रांस में आपातकाल की समय सीमा को भी तीन महीने और बढ़ाया जा रहा है।
फ्रांस: ट्रक हमले के बाद की दिल दहला देने वाली तस्वीरें
4 of 11
- फोटो : reuters
जिस जगह हादसा हुआ वहां पर फ्रांस के लोग नेशनल डे के सेलिब्रेशन में जमकर आतिशबाजी देखने के लिए जुटे थे।
विज्ञापन
फ्रांस: ट्रक हमले के बाद की दिल दहला देने वाली तस्वीरें
5 of 11
- फोटो : reuters
हमलावर ट्रक ड्राइवर को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। इस बात की भी पुष्टि हो गई है कि ट्रक ड्राइवर फ्रांस का ही 31 साल का एक नागरिक था।
विज्ञापन
फ्रांस: ट्रक हमले के बाद की दिल दहला देने वाली तस्वीरें
6 of 11
- फोटो : reuters
फ्रांस में हुए इस आतंकी हमले में अब तक किसी भी भारतीय के घायल होने या किसी भारतीय की मौत की खबर नहीं है। दूतावास ने नीस में सभी भारतीय के सुरक्षित होने की सूचना दी है।
विज्ञापन
फ्रांस: ट्रक हमले के बाद की दिल दहला देने वाली तस्वीरें
7 of 11
- फोटो : reuters
मौके पर पहुंची पुलिस ने लॉरी ड्राइवर पर गोलियां बरसाईं, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
फ्रांस: ट्रक हमले के बाद की दिल दहला देने वाली तस्वीरें
8 of 11
- फोटो : reuters
फ्रांस के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता पियरे-हेनरी ब्रेंडिट ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस हमले में दर्जनों लोगों की मौत हुई है।
फ्रांस: ट्रक हमले के बाद की दिल दहला देने वाली तस्वीरें
9 of 11
- फोटो : reuters
हमले की सूचना मिलते ही पुलिस और कई एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में अभी और भी बढ़ सकती है।
फ्रांस: ट्रक हमले के बाद की दिल दहला देने वाली तस्वीरें
10 of 11
- फोटो : reuters
फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इससे पूर्व 2015 में आईएसआईएस के आतंकी हमले में 130 लोग मारे गए थे।