फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में खाक हुई 27 मंजिला इमारत, देखें तस्वीरें

Mon, 19 Jun 2017 03:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
1 of 5
london fire
लंदन ग्रीनफेल टावर में लगी आग में मरे वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। पुलिस के मुताबिक अब तक मरने वालों की संख्या 58 पहुंच चुकी है। आग के बाद पुलिस ने इमारत का वीडियो जारी किया जिसकी तस्वीरें ये बताने के लिए काफी है कि आग कितनी भयानक रही होगी। बिल्डिंग में आग बीते 14 जून की सुबह लगी थी। पुलिस ने आग बुझने के बाद बिल्डिंग का वीडियो जारी किया। आग में खाक हुई यह बिल्डिंग बीते बुधवार से पहले सैकड़ों परिवार का घर थी। आइए दिखाते हैं आपको आग के खौक हुई इमारत की कुछ तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
तस्वीरों में आग के बाद जला हुआ फ्लैट नजर आ रहा है। ये फ्लैट बीते एक हफ्ते से पहले लोगों का आशियाना थे, लेकिन अब यह वीरान खंडहर रह गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
दूसरी फोटो बिल्डिंग की लिफ्ट की है। 27 मंजिला इमारत की तबाह हुई लिफ्ट की तस्वीर बता रही है कि आग कितनी भयानक रही होगी। 

4 of 5
पुलिस के वीडियो में यह तस्वीर पाइपलाइन के धमाके के बाद की है। यह धमाका इतना भयंकर था कि दिवारों के प्लास्टर तक उखड़ आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
london fire
ये फोटो बिल्डिंग के एक फ्लैट की है, जिसमें आग के बाद जले हुए बेड और किचन के समान नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें