लंदन में एक तेज रफ्तार वैन ने मस्जिद के नजदीक चल रहे लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्य दस लोग घायल हो गए। मामले में कार्रवाई करते हुए मेट्रोपॉलिटिन पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। हादसा लंदन के फिन्सबरी पार्क इलाके की 7 सिस्टर्स रोड पर देर रात पर हुआ। आइए आपको दिखाते हैं हादसे के बाद की कुछ तस्वीरें ...
विज्ञापन
2 of 5
london attack
- फोटो : getty
तस्वीर में नजर आ रही सफेद वैन को आरोपी ने मस्जिद के पास टहल रहे लोगों पर चढ़ा दिया था। आरोपी वैन को लोगों पर चढ़ाते हुए चिल्ला रहा था, 'मैं सारे मुस्लिमों को मार दूंगा'।
विज्ञापन
3 of 5
बताया जा रहा है कि भीड़-भाड़ वाले इलाके में करीब 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। एक स्थानीय शख्स ने बताया कि जैसे ही लोग मस्जिद से निकल रहे थे, वैन उन्हें कुचलने लगी। लोगों ने दौड़ना शुरू कर दिया, उन्हें समझ नहीं आ रहा था आखिर हो क्या रहा है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दो पुलिसकर्मी एक घायल को एंबुलेंस तक ले जा रहे हैं।
4 of 5
- फोटो : reuters
द गार्डियन अखबार के मुताबिक एक चश्मदीद ने बताया कि वो पल बेहद खौफनाक था। जब वैन लोगों को कुचल रही थी, उस वक्त लोग केवल भागो-भागो चीख रहे थे। उसने कहा कि उसके पास कई लोग बुरी तरह जख्मी पड़े थे, मंजर इतना खौफनाक था कि वह बता नहीं सकता।
वहीं एक और चश्मदीद ने बताया कि वह पास के एक कैफे में बैठा हुआ था और उसका कजिन बाहर टहल रहा था। तेजी से आ रही वैन की चपेट में आकर वह घायल हो गया, फिलहाल वह हॉस्पिटल में है।