फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए मैनचेस्टर में धमाका, 19 की मौत

Tue, 23 May 2017 10:29 AM IST
बीबीसी
विज्ञापन
1 of 7
ब्रिटेन के मैनचेस्टर अरीना में हुए धमाके में कम से कम 19 लोग मारे गए हैं और करीब 50 लोग घायल हुए हैं। एरेना में अमरीकी पॉप सिंगर एरियाना ग्रैंडे का कंसर्ट चल रहा था।
 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : getty images
ग्रैंडे का कार्यक्रम खत्म होने के तुरंत बाद एरेना के टिकट काउंटर के पास धमाका हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने एक के बाद एक दो धमाकों की आवाजें सुनीं।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : getty images
पुलिस ने इलाके को खाली करा लिया है। नॉर्थ वेस्ट काउंटर टेररिज्म यूनिट इसे संभावित चरमपंथी हमला मानकर जांच कर रही है। अधिकारियों ने बीबीसी को बताया कि जहां पहला धमाका हुआ वहां दूसरा संदिग्ध बम पाया गया। रिपोर्टरों को मौके से दूर हटाया गया और बम को नियंत्रित तरीके से ब्लास्ट किया गया। कंसर्ट स्थल के नजदीक मैनचेस्टर विक्टोरिया स्टेशन को बंद कर दिया गया है और ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

4 of 7
- फोटो : getty images
कंसर्ट से अपनी पत्नी को लेने गए एंडी होले ने बताया, "मैं जब इंतजार कर रहा था, एक जोर का धमाका हुआ और मैं करीब 30 दूर जा गिरा।" उन्होंने बताया, "जब मैं उठा तो आस पास लोग जमीन पर गिरे हुए थे।" राहत और बचाव कर्मियों ने बीबीसी को बताया कि अधिकांश घायलों को नुकीले टुकड़ों से चोटें आई हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Manchester - फोटो : getty images
मैनचेस्टर अरीना को आम तौर पर एमईएन एरेना के नाम से भी जाना जाता है। ये शहर का सबसे बड़ा इनडोर स्टेडियम है। कॉन्सर्ट के लिए यहां 18,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : getty images
अरीना विक्टोरिया ट्रेन और ट्राम स्टेशन के नजदीक है, ये सिटी सेंटर के उत्तरी छोर का सबसे चहल पहल वाला इलाका है।अरीना में अक्सर एरियाना ग्रैंडे जैसे बड़े स्टार्स के कंसर्ट होते रहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : getty images
अमरीकी टीवी टीन एक्ट्रेस से पॉप स्टार बनीं 23 साल की ग्रैंडे युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ग्रैंडे इस समय यूरोप के टूर पर हैं। बर्मिंघम और डब्लिन में उनके कार्यक्रम हो चुके हैं और लंदन में बुधवार और गुरुवार को उनका कार्यक्रम होने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें