फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न बिकनी पहनी, न जिस्म दिखाया, फिर भी मिस यूनिवर्स के फाइनल में पहुंची ये 'ब्यूटी क्वीन'

Tue, 16 May 2017 06:55 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
1 of 5
Muna Juma
लंदन की रहने वाली मुना जुमा ने मुस्लिम महिलाओं के लिए मिसाल पेश की है। वह मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट बन गई हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जुमा ने प्रतियोगिता के दौरान बिकिनी भी नहीं पहनी। जबकि ऐसा करना प्रतियोगिता का हिस्सा होता है। जानिए ऐसा कैसा हुआ। जुमा की ये कहानी दो साल पहले शुरू होती है।
विज्ञापन

2 of 5
मुना जुमा
दरअसल, मुना जुमा ने दो साल पहले इस कॉम्पिटीशन के लिए अप्लाई किया था। पर जब उसे पता लगा कि प्रतियोगिता में बिकनी भी पहननी होगी तो उसने तुरंत अपना नाम वापस ले लिया क्योंकि यह पहनावा उसकी धार्मिक मान्यताओं के आड़े आ रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
मुना जुमा
फिर जुमा ने अगले ही साल इरादा बदल लिया। जुमा बताती हैं- उसने सोचा क्यों न वह प्रतियोगिता में भाग ले और बिकनी की बजाय काफ्तान पहने। वह कहती हैं कि सिर्फ कुछ प्वाइंट पाने के लिए प्रतियोगिता में बिकनी नहीं पहन सकतीं थीं। 

4 of 5
मुना जुमा
बता दें कि मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन, लंदन में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता है। इसमें 80 से ज्यादा देशों से महिलाएं भाग लेती हैं और इसकी विजेता सीधे ग्लोबल मिस यूनिवर्स में भाग लेने के लिए क्वालिफाई करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुना जुमा
मुना एक स्टार्ट-अप कंपनी क्लाउडलेस रिसर्च की को-फाउंंडर हैं। यह संस्था पूर्वी अफ्रीका में बच्चों के प्रति अपराध और गैरकानूनी प्रवास पर काम करती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें