फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों का गढ़ बनता जा रहा ब्रिटेन, जाने कब-कब हुए बड़े आतंकी हमले

Sun, 04 Jun 2017 12:07 PM IST
amarujala.com- presented by : मुकेश झा
विज्ञापन
1 of 11
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में शनिवार रात को हुए दो आतंकी हमलों में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 48 लोग घायल हो गए हैं। हालांकि लंदन में ये हमला पहली बार नहीं है इससे पहले भी लंदन में कई आतंकी हमले हुए हैं।

आइए जानते है ब्रिटेन में कब-कब हुए बड़े आतंकी हमलेः-
विज्ञापन

आतंकियों का गढ़ बनता जा रहा ब्रिटेन, जाने कब-कब हुए बड़े आतंकी हमले

2 of 11
LONDON
मैनचेस्टर आत्मघाती हमला
22 मई 2017 को मैनचेस्टर में अमरीकी पॉप गायिका एड्रियाना ग्रैंड के कंसर्ट के बाद मैनचेस्टर एरिना के मुख्य द्वार पर आत्मघाती हमले में 22 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 116 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

आतंकियों का गढ़ बनता जा रहा ब्रिटेन, जाने कब-कब हुए बड़े आतंकी हमले

3 of 11
- फोटो : GETTY IMAGES
वेस्टमिंस्टर हमला
22 मार्च 2017 को लंदन में पेलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर के पास 52 वर्षीय ब्रितानी नागरिक खालिद मसूद ने पैदल चल रहे लोगों पर अपनी कार चढ़ा दी थी। इसमें 5 लोग मारे गए थे और करीब 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

आतंकियों का गढ़ बनता जा रहा ब्रिटेन, जाने कब-कब हुए बड़े आतंकी हमले

4 of 11
ब्रसेल्स में सीरियल बम धमाका
इससे पहले 2016 में बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में सीरियल बम धमाका हुआ था। इस धमाके में 21 लोगों की मौत हो गई थी। यह धमाका एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन पर हुए थे।
विज्ञापन

आतंकियों का गढ़ बनता जा रहा ब्रिटेन, जाने कब-कब हुए बड़े आतंकी हमले

5 of 11
पेरिस धमाका
साल 2015 में भी फ्रांस की राजधानी पेरिस में कई जगह आतंकी हमले हुए थे। इन हमलों में करीब 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। 
विज्ञापन

आतंकियों का गढ़ बनता जा रहा ब्रिटेन, जाने कब-कब हुए बड़े आतंकी हमले

6 of 11
7 दिसंबर 2015 को पूर्वी लंदन के लिटनस्टोन ट्यूब स्टेशन पर एक हमलावर ने 3 लोगों को चाकू मारा था। लोगों के मुताबिक हमलावर ने वारदात को अंजाम देने से पहले कहा कि वह सीरिया का बदला ले रहा है। 
विज्ञापन

आतंकियों का गढ़ बनता जा रहा ब्रिटेन, जाने कब-कब हुए बड़े आतंकी हमले

7 of 11
22 मई 2013 को दक्षिणी लंदन में 2 आतंकवादियों ने ब्रिटेन रेजिमेंट के एक अधिकारी को गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले के बाद दोनों आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

आतंकियों का गढ़ बनता जा रहा ब्रिटेन, जाने कब-कब हुए बड़े आतंकी हमले

8 of 11
7 मार्च 2009 को नॉदर्न आयरलैंड में आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने सेना के 2 जवान को गोली से उड़ा दिया था। इसके दो दिन बाद फिर आतंकियों ने नार्दर्न आयरलैंड के एक अधिकारी को गोली मार कर हत्या कर दी थी। 

आतंकियों का गढ़ बनता जा रहा ब्रिटेन, जाने कब-कब हुए बड़े आतंकी हमले

9 of 11
मई 2008 को एक हमलावर ने एक कैफे के शौचालय में बम धमाका करने की कोशिश की और खुद को घायल कर लिया। इस हमले में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था। 

आतंकियों का गढ़ बनता जा रहा ब्रिटेन, जाने कब-कब हुए बड़े आतंकी हमले

10 of 11
जून 2007 को लंदन के केंद्रीय हिस्से में पुलिस ने 2 कार बम बरामद किए। इनमें पेट्रोल, गैस सिलिंडर्स और छर्रे लगे थे। बमों के न फटने के कारण यह साजिश असफल साबित हुई थी।
विज्ञापन

आतंकियों का गढ़ बनता जा रहा ब्रिटेन, जाने कब-कब हुए बड़े आतंकी हमले

11 of 11
21 जुलाई 2005 को 4 जिहादी हमलावरों ने लंदन ट्रांसपोर्ट सिस्टम को निशाना बनाने और मेट्रो के अंदर बम धमाका करने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। वहीं, 7 जुलाई 2005 को लंदन में हुए इस बड़े हमले में 52 लोग मारे गए थे, और 800 के करीब लोग घायल हो गए थे। आतंकियों ने लंदन मेट्रो की 3 भूमिगत ट्रेनों में विस्फोट किया। इस हमले को ब्रिटेन के इतिहास को सबसे बड़ा हमला माना गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें