फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंस जॉर्ज ने कुत्ते को खिलाई आइसक्रीम, उनके मम्मी-पापा पर बरस पड़ा सोशल मीडिया

Sat, 23 Jul 2016 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रिंस जॉर्ज की इसी तस्वीर पर बवाल मचा है। - फोटो : Daily Mail
ड्यूक और डचेज ऑफ कैंब्रिज ने अपने बेटे प्रिंस जॉर्ज का तीसरा जन्मदिन कुछ पारिवारिक तस्वीरों के साथ मनाया, लेकिन इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर शाही जोड़े की जबर आलोचना हो रही है। 

इन तस्वीरों में से एक में प्रिंस जॉर्ज परिवार के कुत्ते 'लूपो' को आइसक्रीम खिलाते हुए दिख रहे हैं। इसी तस्वीर को लेकर लोग शाही जोड़े की आलोचना कर रहे हैं। गौरतलब है कि कुत्तों को डेयरी प्रोडक्ट से बहुत एलर्जी होती है। 

शुक्रवार को जारी किए गए इन तस्वीरों में प्रिंस जॉर्ज कुत्ते को आइसक्रीम खिलाने के लिए घुटनों के बल बैठे हैं और मुस्कुरा रहे हैं। 
विज्ञापन

'तस्वीरें देखकर नाराज हो गए लोग'

2 of 4
कुत्तों को डेयरी प्रोडक्ट से एलर्जी होती है। - फोटो : Daily Mail
हालांकि जानवरों के लिए अभियान चलाने वाले लोगों की इन तस्वीरों को देखकर भौहें तन गई। विशेषज्ञों का कहना है कि कुत्तों को डेयरी और चॉकलेट से एलर्जी होती है। ऐसे में उनको दूध से बने डेयरी प्रोडक्ट खिलाना उनके लिए पाचन संबंधी समस्या खड़ी कर सकता है। 
विज्ञापन

ट्विटर पर हो रही आलोचना

3 of 4
प्रिंस जॉर्ज तीन बरस के हो गए हैं। - फोटो : Daily Mail
इन तस्वीरों को देखने के बाद ट्विटर पर एक यूजर ने तो प्रिंस जॉर्ज को 'शाही राक्षस' करार दे दिया। उसने आगे लिखा, कुत्ते को कभी भी आइस्क्रीम मत खिलाओ, 'बहुत बुरी स्थिति में यह मर जाएगा या फिर उसे डायरिया हो जाएगा।'
  Why is Prince George trying to kill this dog by feeding it a white Magnum? pic.twitter.com/LEvU6D4SeJ — Tom McArthur (@TomMcArthur) July 22, 2016
विज्ञापन

'जेल भेज देना चाहिए'

4 of 4
और ये पूरी फैमिली फोटो - फोटो : Daily Mail
एक दूसरे यूजर ने लिखा, कुत्ते को व्हाइट चॉकलेट कोटिंग वाला आइसक्रीम खिलाने के लिए प्रिंस जॉर्ज को जेल भेजना चाहिए। 
  Prince George needs chucking in prison for feeding that dog an ice cream, irresponsible animal cruelty paid for by the taxpayer — King in the North (@GRColton) July 22, 2016


विशेषज्ञों के मुताबिक जानवरों को डेयरी या दूध से बने उत्पाद नहीं खिलाने चाहिए। जैसे कि आइसक्रीम, इससे उन्हें डायरिया और पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें