दक्षिणी जर्मनी के प्रमुख शहर म्यूनिख के एक शॉपिंग मॉल में शुक्रवार शाम में अंधाधुंध फायरिंग की एक घटना में हमलावर समेत 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ईरानी युवक के हमले से दहला जर्मनी, नरसंहार के बाद की खौफनाक तस्वीरें
2 of 10
- फोटो : reuters
कई घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है। पुलिस की मानें तो हमलावर एक ही था, जिसकी वारदात वाली जगह पर लाश मिली है।
विज्ञापन
ईरानी युवक के हमले से दहला जर्मनी, नरसंहार के बाद की खौफनाक तस्वीरें
3 of 10
IRANIAN GUNMAN KILLS AT LEAST NINE IN MUNICH SHOPPING MALL
- फोटो : reuters
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि किसने इस हमले को अंजाम दिया।
ईरानी युवक के हमले से दहला जर्मनी, नरसंहार के बाद की खौफनाक तस्वीरें
4 of 10
- फोटो : reuters
हफ्ते भर पहले ही जर्मनी की एक ट्रेन में एक युवती ने अचानक कुल्हाड़ी से वार कर तीन लोगों को मार दिया था। आतंकी संगठन आईएस ने इस घटना की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन
ईरानी युवक के हमले से दहला जर्मनी, नरसंहार के बाद की खौफनाक तस्वीरें
5 of 10
- फोटो : reuters
जर्मनी के बावरिया प्रांत के आंतरिक मंत्रालय ने कहा है कि 9 लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
ईरानी युवक के हमले से दहला जर्मनी, नरसंहार के बाद की खौफनाक तस्वीरें
6 of 10
- फोटो : reuters
इससे पहले पुलिस ने लोगों से घरों के भीतर रहने की अपील की थी। पुलिस ने ऐलान किया था कि जो लोग घर से बाहर हैं वे किसी घर में शरण ले लें।
विज्ञापन
ईरानी युवक के हमले से दहला जर्मनी, नरसंहार के बाद की खौफनाक तस्वीरें
7 of 10
- फोटो : reuters
वहीं, चश्मदीदों की मानें तो तीन बंदूकधारी देखे गए थे। चश्मदीदों ने दावा किया है कि शॉपिंग मॉल के अलावा पास की सड़क पर भी गोलीबारी हुई।
ईरानी युवक के हमले से दहला जर्मनी, नरसंहार के बाद की खौफनाक तस्वीरें
8 of 10
- फोटो : reuters
जर्मन समाचार चैनल एटीवी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वारदात को एक से ज्यादा हमलावरों ने अंजाम दिया।
ईरानी युवक के हमले से दहला जर्मनी, नरसंहार के बाद की खौफनाक तस्वीरें
9 of 10
- फोटो : reuters
शॉपिंग सेंटर में स्थित मैक्डोनल्ड्स में शाम छह बजे शूटिंग की रिपोर्ट आई थी।
ईरानी युवक के हमले से दहला जर्मनी, नरसंहार के बाद की खौफनाक तस्वीरें
10 of 10
- फोटो : reuters
शॉपिंग मॉल म्यूनिख ओलंपिक स्टेडियम के पास है और यहीं पर 1972 के ओलंपिक खेल के दौरान फिलस्तीनी विद्रोहियों ने 11 इस्राइली खिलाड़ियों को बंधक बनाकर उनकी हत्या कर दी थी।