फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: म्यांमार में भूकंप के तेज झटकों से तबाही, बैंकॉक में इमारत धराशायी; दो की मौत, देखें तस्वीरें

Fri, 28 Mar 2025 03:45 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक

सार

म्यांमार में एक घंटे में तीन बार भूकंप आया। इनमें दो झटके 12 मिनट के अंदर महसूस किए गए। भूकंप के झटकों की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 7.2, 7.0 और 4.9 मापी गई। भूकंप के तेज झटकों से भारी तबाही मची। बैंकॉक में एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत भरभराकर गिर गई। भूकंप के झटके भारत, चीन और बांग्लादेश तक महसूस किए गए।
विज्ञापन
1 of 10
बैंकॉक में भूकंप के झटकों के बाद धराशायी इमारत और उठता धूल का गुब्बार - फोटो : पीटीआई
दक्षिण-पूर्व एशिया में शुक्रवार को आए दो तेज भूकंप के झटकों से भारी तबाही हुई। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में कई इमारतें हिल गईं। इस दौरान एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत देखते ही देखते धराशायी हो गई। बैंकॉक में ऊंची-ऊंची छतों वाले पूलों से पानी बहकर सड़कों पर आ गया और कई इमारतों से मलबा गिरने लगा। इसके अलावा, शहर के साथ-साथ पड़ोसी म्यांमार में भी लोग दहशत में देखे गए। प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और जर्मनी के जीएफजेड भूविज्ञान केंद्र ने बताया कि दोपहर के भूकंप का केंद्र म्यांमार में 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई में था।

इमारत ढहने से कम से कम 2 लोगों की मौत
भूकंप के बाद ढही इमारत के मलबे में दो लोग मृत पाए गए हैं। कई अन्य लोग अभी भी दबे हुए हैं। एक बचावकर्मी सोंगवुत वांगपोन ने बताया कि मलबे के ऊंचे ढेर के पास सात अन्य लोग जीवित पाए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 10
बैंकॉक में भूकंप आने के बाद घरों और दफ्तरों से बाहर निकले लोग - फोटो : पीटीआई
घरों और दफ्तरों से बाहर निकले लोग
म्यांमार में शुक्रवार को एक के बाद एक आए तीन झटकों से लोग दहशत में आ गए। ये झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। झटके थाईलैंड तक महसूस किए गए। पहला भूकंप सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर आया, इसकी तीव्रता 7.2 मापी गई। इसके बाद दूसरा झटका दोपहर 12 बजकर दो मिनट पर आया, इसकी तीव्रता 7 मापी गई। फिर तीसरा झटका एक बजकर सात मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 4.9 मापी गई।

ये भी पढ़ें: Earthquake: तेज भूकंप के दौरान चंद सेकंड में धराशायी हुई गगनचुंबी इमारत, धूल के गुबार से ढका इलाका; तीन की मौत
विज्ञापन

3 of 10
मलबे में तब्दील हुई इमारत - फोटो : पीटीआई
सोशल मीडिया पर मलबे में तब्दील होती दिखी इमारत
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भूकंप के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होने लगे। इसमें निर्माणाधीन इमारत मलबे में तब्दील होती दिखाई गई। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अब तक किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। इसके अलावा, दोपहर 1:30 बजे भूकंप आने पर इमारतों में अलार्म बजने लगे और घबराए हुए लोगों को घनी आबादी वाले मध्य बैंकॉक में ऊंची इमारतों और होटलों की सीढ़ियों से नीचे उतारा गया। वे भूकंप के बाद दोपहर की तपती गर्मी और आग उगलते सूरज के बीच सड़कों पर ही रहे।

4 of 10
भूकंप के बाद ढही इमारत और रेस्क्यू अभियान चलाता बचाव दल - फोटो : पीटीआई
भूकंप देश के लगभग सभी इलाके में महसूस किया गया
थाईलैंड के आपदा निवारण विभाग ने कहा कि भूकंप देश के लगभग सभी इलाके में महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र मध्य म्यांमार में था, जो मोनीवा शहर से लगभग 50 किलोमीटर (30 मील) पूर्व में था। राजधानी नेपीता में भूकंप से धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचा। धार्मिक इमारतों के कुछ हिस्से जमीन पर गिर गए और कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हुए। म्यांमार से नुकसान की रिपोर्ट अब तक उपलब्ध नहीं हो सकी है, क्योंकि वहां गृहयुद्ध चल रहा है।

ये भी पढ़ें: Earthquake: म्यांमार में दो घंटे में चार बार कांपी धरती; बैंकॉक तक महसूस हुए झटके, पीएम मोदी बोले- मदद करेंगे
विज्ञापन

5 of 10
भूकंप के बाद ढही इमारत - फोटो : पीटीआई
म्यामांर और थाईलैंड में आपातकाल की घोषणा
भीषण भूकंप के बाद म्यांमार और थाईलैंड में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। बैंकॉक में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। बैंकॉक में स्टॉक एक्सचेंज ने कारोबार स्थगित कर दिया है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.2 और 7.0 रही। पहले दोनों ही भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में था, जबकि तीसरा जमीन से 22.5 किलोमीटर गहराई में आया।
विज्ञापन

6 of 10
भूकंप के बाद मलबे का ढेर बनी इमारत - फोटो : पीटीआई
भूकंप में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को म्यांमार में 7.7 और 6.4 तीव्रता के दो लगातार भूकंप आए। दावा किया जा रहा है कि म्यांमार के मांडले में इरावदी नदी पर बना सुप्रसिद्ध अवा ब्रिज गिर गया है। भूकंप में कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। भूकंप इतना तेज था कि करीब 900 किलोमीटर दूर बैंकॉक में भी इसके झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन

7 of 10
बैंकॉक में भूकंप के बाद दफ्तरों से बाहर निकले लोग - फोटो : पीटीआई
प्रधानमंत्री ने आपातकालीन बैठक बुलाई
प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा ने भूकंप के प्रभाव का आकलन करने के लिए आपातकालीन बैठक बुलाई है। ग्रेटर बैंकॉक इलाके में 1.7 करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं। यहां कई ऊंची इमारते हैं।

8 of 10
भूकंप के बाद घर की छत पर बने पूल से बाहर निकलता पानी - फोटो : पीटीआई
घरों की छतों पर बने पूल से बाहर निकला पानी
भूकंप के तेज झटकों से घरों की छतों पर बने पूलों से पानी सड़कों पर बाहर निकल आया। यह देख लोगों को अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में लोग अपने घरों से बाहर निकले और सड़कों पर एकत्र हो गए। इसके अलावा, कई घरों में भूकंप के झटकों से दरारें भी आई हैं। 

9 of 10
भूकंप के बाद दीवारों में आई दरारें - फोटो : पीटीआई
इमारतों की दीवारों में आई दरारें
म्यांमार में एक के बाद एक भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। ये झटके इतने तेज थे कि इनकी वजह से इमारतों की दीवारों में दरारें भी आ गईं। झटके थाईलैंड तक महसूस किए गए। 
विज्ञापन

10 of 10
बैंकॉक में धराशायी हुई इमारत - फोटो : पीटीआई
कोलकाता, इंफाल, मेघालय के पूर्वी गारो हिल्स में हल्के झटके लगे
बैंकॉक में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने के बाद शुक्रवार को कोलकाता, इंफाल और मेघालय के पूर्वी गारो हिल्स जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र मध्य म्यांमार में था, जो मोनीवा शहर से लगभग 50 किलोमीटर पूर्व में है। कोलकाता और उसके आस-पास के इलाकों से भूकंप के झटके महसूस किए गए। मणिपुर के उखरुल जिले में दोपहर 1:07 बजे भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 2.5 दर्ज की गई। मेघालय के पूर्वी गारो हिल्स जिले में भी हल्की तीव्रता का भूकंप आया।

बांग्लादेश में भी भूकंप महसूस किया गया
बांग्लादेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। ढाका और चटगांव सहित बांग्लादेश के कई इलाकों में 7.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बांग्लादेश मौसम विभाग के मुताबिक, दोपहर 12:25 बजे भूकंप आया, जिसका केंद्र बांग्लादेश सीमा के पास म्यांमार के मांडले में था। ढाका से भूकंप के केंद्र की दूरी 597 किलोमीटर बताई गई।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें