फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi-Trump Friendship: पीएम मोदी को ट्रंप का खास तोहफा, ‘अवर जर्नी टुगेदर’ के जरिए याद किए अपनी दोस्ती के पल

Fri, 14 Feb 2025 08:14 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मुझे आप सबसे मिलकर बहुत खुशी हो रही है। मैं आपको आपके भव्य विजय के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं और बहुत शुभकामनाएं देता हूं। ये बहुत सुखद सहयोग हैं कि भारत की जनता ने 60 साल के बाद किसी पीएम को तीसरी बार लगातार देश की सेवा करने का अवसर दिया है और मेरे लिए खुशी की बात है कि मुझे इस कार्यकाल में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ फिर एक बार कार्य करने का अवसर मिला है।'
विज्ञापन
1 of 7
PM Modi, Donald Trump - फोटो : ANI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 13 फरवरी को वाशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान उन्हें ‘अवर जर्नी टुगेदर’ पुस्तक भेंट की। किताब में पीएम मोदी और ट्रंप की दोस्ती की पुरानी यादें संकलित हैं। इसमें ट्रंप के भारत दौरे की अहम यादें भी शामिल हैं। किताब में अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत दौरे पर आयोजित किए गए 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम की शानदार तस्वीरें संजोई गईं हैं। किताब में ट्रंप और मेलानिया की भी तस्वीरें हैं, जब दोनों ने आगरा का दौरा किया था और ताज का दीदार किया था।
विज्ञापन

2 of 7
Donald Trump, PM Modi - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन डीसी में सकारात्मक चर्चा की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-अमेरिका साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

3 of 7
Donald Trump, PM Modi - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मुझे खुशी है कि यहां प्रवेश करते ही मेरे मित्र ने मुझे पुरानी अहमदाबाद के क्रिकेट स्टेडियम की याद दिलाई, जहां हमने एक बड़ी रैली की थी और अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप और ह्यूस्टन में हाउडी मोदी ये दो बहुत बड़े ऐसे कार्यक्रम रहे जिसकी गूंज आज भी भारत के हर कोने में सुनाई देती है। भारत-अमेरिका के संबंधों को एक नई ऊंचाई देने में राष्ट्रपति ट्रंप की बहुत बड़ी भूमिका रही है। मुझे विश्वास है कि आपके दूसरे कार्यकाल में हम और भी अधिक गति से काम करेंगे। जैसा कि मैंने भारत के लोगों से वादा किया है कि मेरे तीसरे कार्यकाल में हम तीन गुना गति से काम करेंगे, मेरा पूरा विश्वास है कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अगले चार वर्षों के दौरान हम भारत-अमेरिका के संबंधों की गति में दोगुनी गति से काम करेंगे।'

4 of 7
PM Modi US Visit - फोटो : PTI
व्हाइट हाउस पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गले मिले। अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री का स्वागत किया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'हमने आपको बहुत याद किया।'
विज्ञापन

5 of 7
Donald Trump, PM Modi - फोटो : ANI
व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'भारत के प्रधानमंत्री मोदी का हमारे साथ होना बहुत सम्मान की बात है। वे लंबे समय से मेरे अच्छे मित्र हैं। हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध रहे हैं और हमने अपने 4 साल के कार्यकाल के दौरान इस संबंध को बनाए रखा। हमने अभी फिर से शुरुआत की है। मुझे लगता है कि हमारे पास बात करने के लिए कुछ बहुत बड़ी चीजें हैं। नंबर 1-यह है कि वे हमारे बहुत सारे तेल और गैस खरीदने जा रहे हैं। हमारे पास दुनिया के किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक तेल और गैस है। उन्हें इसकी आवश्यकता है, और हमारे पास यह है। हम व्यापार के बारे में बात करने जा रहे हैं। हम कई चीजों के बारे में बात करने जा रहे हैं। लेकिन आपसे मिलना वास्तव में सम्मान की बात है, आप लंबे समय से मेरे मित्र हैं। शानदार काम करने के लिए बधाई।'
विज्ञापन

6 of 7
Donald Trump, PM Modi - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वाशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस में मुलाकात के दौरान हाथ मिलाते हुए दिखे। दोनों के बीच मजबूत दोस्ती देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मैं व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए रोमांचित हूं। हम यहां और भारत में भी काफी समय बिताते हैं। हमने 5 साल पहले आपके खूबसूरत देश की यात्रा की थी... यह एक अविश्वसनीय समय था। दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र अमेरिका और भारत के बीच एक विशेष बंधन है। आज, प्रधानमंत्री और मैं संबंधों को और मजबूत करने के लिए रूपरेखा की घोषणा कर रहे हैं...'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ट्रंप का तोहफा - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'सबसे पहले मैं अपने मित्र डोनाल्ड ट्रंप को मेरे शानदार स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए आभार व्यक्त करता हूं। राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और अमेरिका के संबंधों को अपने नेतृत्व से संजोया है और उसे जीवंत बनाया है। जिस उत्साह से उनके पहले कार्यकाल के दौरान हमने साथ मिलकर काम किया, वही उत्साह, वही ऊर्जा मैंने आज भी महसूस किया। आज की चर्चाओं में उनके पहले कार्यकाल में हमारे उपलब्धियों का संतोष और गहरे आपसी विश्वास का सेतु था और नए लक्ष्य हासिल करने का संकल्प भी था। भारत और अमेरिका का सहयोग एक बेहतर विश्व को शेप कर सकता है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें