फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: भारतीय मतदाताओं के लिए 21 मिलियन USD के फंड पर ट्रंप ने पहली बार दिया जवाब, पीएम मोदी पर भी बोले

Wed, 19 Feb 2025 04:08 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

भारत में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए 21 मिलियन डॉलर की अमेरिकी फंडिंग से जुड़े सवाल पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार सीधा बयान दिया। उन्होंने कहा,  उनके पास बहुत ज्यादा पैसा है। ऐसे में हम भारत को 21 मिलियन डॉलर क्यों देंगे? ये बात समझ से परे है।
विज्ञापन
1 of 2
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
भारत और अमेरिका का रिश्ता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में कैसा रहेगा? इस सवाल पर सबकी नजरें टिकी हैं। ताजा घटनाक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सवाल के जवाब में कहा, वे भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत सम्मान करते हैं। साथ ही ट्रंप ने इस सवाल का भी जवाब दिया कि क्या अमेरिका ने भारतीय मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए 21 मिलियन डॉलर की फंडिंग रोकने का फैसला लिया। ट्रंप ने इस पर हैरानी जताते हुए कहा, हम भारत को 21 मिलियन डॉलर क्यों देंगे? उनके पास बहुत ज्यादा पैसा है। वे अमेरिका पर दुनिया में सबसे ज्यादा कर लगाने वाले देशों में से एक हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
अमेरिकी उद्योग के लिए भारत में संभावनाओं पर अधिक टैरिफ का जिक्र
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए पैसों के इस्तेमाल पर कहा कि उन्हें लगता है कि अमेरिकी चुनाव में 500 मिलियन डॉलर का इस्तेमाल किया गया। उन्हें लगता है कि यहां के मतदाताओं का उत्साह इसका प्रमाण है और भारत में पैसे भेजने की बात हैरान करने वाली है। ट्रंप ने इस टिप्पणी के साथ टैरिफ को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने अमेरिकी उद्योग के लिए भारत में संभावनाओं पर कहा, 'हम शायद ही वहां प्रवेश कर पाएं क्योंकि उनके टैरिफ बहुत ज्यादा हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें