फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्त्रां की महिला कर्मचारी और ग्राहक की हुई मार-पीट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Fri, 04 Jan 2019 05:09 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी फीचर डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 5
McDonald's

साल 2019 की शुरुआत हो चुकी है। हर कोई यही चाहता है कि ये नया साल खुशियों और नए उत्साह के साथ शुरू हो। जहां एक तरफ नया साल कुछ लोगों के लिए खुशियां लेकर आया है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों के लिए इस साल की शुरुआत सही नहीं हुई है। जी हां, आपको बता दें कि हाल ही में फ्लोरिडा के सेंट पीटर्सबर्ग में Mc Donald's की एक महिला कर्मचारी के लिए नए साल की शुरुआत बिलकुल भी अच्छी नहीं हुई है।

विज्ञापन

2 of 5
McDonald's

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे तरह से अचानक से Mc Donald's की महिला कर्मचारी और एक ग्राहक के बीच मार-पीट हो गई। आप ये सुनकर हैरान हो जाएंगे महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच महज एक स्ट्रॉ को लेकर झड़प हुई थी।

विज्ञापन

3 of 5
McDonald's

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे दोनों के बीच जमकर मार-पीट हो रही है। वहीं ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इस वीडियो को ब्रेंड बियानडुडी नाम की महिला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। महिला की मानें तो वो 31 दिसंबर की रात को वह Mc Donald's गई थी और अपने लिए कुछ ऑर्डर कर रही थी कि तभी उन्होंने देखा कि एक शख्स रेस्त्रां के अंदर आया और अपना पार्सल लेकर बाहर चला गया जिसके बाद उसने देखा कि उसके पार्सल में स्ट्रॉ नहीं है कि तभी वो वापिस अदंर आया और महिला कर्मचारी से स्ट्रॉ को लेकर उलझने लगा और गुस्से में कहने लगा कि स्ट्रॉ नहीं है।

4 of 5
McDonald's

ब्रेंडा के मुताबिक, वह शख्स कैशियर से भी उलझने लगा था और देखते ही देखते उसने महिला को पीटना शुरु कर दिया था। हालांकि, इसके जवाब में महिला कर्मचारी ने भी उसे जमकर घूसे मारे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रेस्त्रां के बाकी कर्मचारी दोनों को शांत करवाने की कोशिश कर रहे हैं। ब्रेंडा के मुताबिक वो शख्स जोर-जोर से कहने लगा कि महिला को नौकरी से निकाले जिसके जवाब में महिला कर्मचारी ने उससे कहा कि उसकी नौकरी नहीं जाएगी लेकिन वो उसे जेल जरुर भिजवाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
McDonald's

आपको बता दें कि महिला कर्मचारी पर जिस शख्स ने मार-पीट की है उसका नाम डेनियल टेलर है। वहीं डेनियल के खिलाफ पुलिस में मार-पीट का मामला दर्ज तो कर लिया है। बता दें कि पीटर्सबर्ग सिटी काउंसिल के नियम के मुताबिक जब तक ग्राहक खुद प्लास्टिक की स्ट्रॉ नहीं मांगता तब तक उन्हें प्लास्टिक स्ट्रॉ नहीं दी जाती। यह कानून 2020 तक लागू रहेगा। वहीं ये नियम पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें