फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: महामारी के संकट के बीच लोगों के चहरे पर मुस्कुराहट बिखेरते कुछ लोग

Tue, 07 Apr 2020 02:23 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
डॉक्टरों और नर्सों के लिए गाउन तैयार करती महिलाएं - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस को लेकर कई देशों में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। लोग कई तरह की समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में लोगों की मदद करने और चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कुछ लोग अनोखे काम भी कर रहे हैं। हम आपके लिए कुछ ऐसी ही कहानियां लेकर आए हैं, जो इस मुश्किल वक्त में भी लोगों के चेहरे पर सुकून का अहसास दे रही हैं।


फैशनेबल फ्रॉक से लेकर मेडिकल गाउन तक

लीबिया के फैशन ब्रांड फैशन हाउस ने फैशनेबल कपड़ों की जगह मेडिकल गाउन बनाने शुरू कर दिए हैं। लीबिया की राजधानी में मौजूद इसकी फैक्टरी में महिलाएं डॉक्टरों और नर्सों के लिए गाउन तैयार कर रही हैं। कुछ तो फैक्टरी में ही रात में सोती हैं। उन्होंने अब तक 50 मेडिकल आउटफीट्स तैयार कर लिए हैं और अब दूसरे खेप की तैयारी में लगी हुई हैं।

बीबीसी की उत्तरी अफ्रीकी संवाददाता राणा जावाद को फैशन हाउस की को-फाउंडर नजवा ताहिर शोकरी ने बताया कि यह आइडिया तब आया जब त्रिपोली के अल-जाला अस्पताल के एक डॉक्टर ने कई व्यावसायिक संस्थानों से मदद की गुहार लगाई।

उन्होंने एक साल पहले ही अपना यह काम शुरू किया है, लेकिन इस संकट की घड़ी को देखते हुए वो ज्यादा से ज्यादा मेडिकल आउटफीट तैयार करना चाहती हैं। लेकिन संघर्ष वाला शहर होने की वजह से समान और सिलाई मशीन की आपूर्ति की कमी इसमें बाधक बन रही है।

विज्ञापन

2 of 6
Flowers - फोटो : सोशल मीडिया

महामारी के दौरान खुशबू बिखेरते फूल

कोरोना वायरस से फैली महामारी की वजह से कई शादियां रद्द हो रही हैं। फूलों के कारोबार पर भी इसका असर पड़ा है। बड़ी मात्रा में फूल बर्बाद हो रहे हैं। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के पार्ल शहर में फूलों का कारोबार करने वाले एक समूह ने इस बुरे वक्त को एक नए अवसर में तब्दील कर दिया है।

एडेन फार्म हाउस नाम के इस समूह ने एक वृद्धाश्रम को बाहर से इन फूलों से सजा दिया है। इस वृद्धाश्रम के लोग मार्च से ही लॉकडाउन में रह रहे हैं, लेकिन फार्म ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि उन्हें खाली पड़े फुटपाथ पर आकर इन फूलों को सूंघने की इजाजत है। वहां से गुजरने वाले लोग भी इस पहल की तारीफ कर रहे हैं। यह लोगों को चेहरे पर खुशी ला रहा है।

विज्ञापन

3 of 6
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

मकान मालिक ने किराया माफ किया

कीनिया के एक मकान मालिक ने अपने 34 किरायेदारों का मार्च और अप्रैल का किराया माफ कर दिया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस की वजह से जो हालात पैदा हुए है, उससे किरायेदारों की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ा होगा।

माइकल मुनेने नाम के इस शख्स के पास 28 अपार्टेमेंट्स हैं जिसके लिए वो प्रति महीने 3000 कीनियाई शिलिंग भाड़े के तौर पर लेते हैं। उनके पास छह दुकानें भी हैं जिसके लिए वो 5000 कीनियाई शिलिंग भाड़े के तौर पर लेते हैं। अगर वो किराया नहीं लेते हैं तो उन्हें 2000 डॉलर से ज्यादा का नुकसान होगा।

माइकल भी कभी किरायेदार रहे हैं और किराया नहीं देने की वजह से मकान मालिक ने उन्हें घर से निकाल दिया था। वो कहते हैं कि वो एक अर्से से मेरे किरायेदार रहे हैं। उनके दिए हुए पैसों से मेरे बहुत से काम होते हैं. यह उनके साथ खड़े होने का और एक-दूसरे की मदद करने का समय है। एक स्थानीय अखबार ने उन्हें 'बड़े दिलवाला मकान मालिक' कहते हुए तारीफ की है।

4 of 6
नेर्मिन स्फार - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों का ऑनलाइन मनोरंजन करती बेली डांसर

ट्यूनीशियाई बेली डांसर नेर्मिन स्फार लॉकडाउन में रह रहे लोगों का ऑनलाइन डांस कर मनोरंजन करती हैं ताकि वे आसानी से लॉकडाउन में वक्त गुजार पाएं। वो अपने घर से हर रात लाइव डांस शो करती हैं और लाखों लोग फेसबुक पर उन्हें देखते हैं। ट्यूनीशिया में लॉकडाउन शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने शुरू कर दिया था।

उन्होंने लोगों को लॉकडाउन के दौरान घरों में रहने के लिए प्रोत्साहित करते हुए सोशल मीडिया पर संदेश भेजा  'घरों में रहिए आप, मैं आपके लिए डांस करूंगी। लगता है उनका यह प्रयोग काफी सफल रहा है, क्योंकि पिछले हफ्ते बीस लाख लोगों ने उनके वीडियो को देखा है।

विज्ञापन

5 of 6
हैमेलमाल अबाटे - फोटो : सोशल मीडिया

पॉप स्टार ने अपना घर क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए दान में दिया

इथियोपियाई पॉप स्टार हैमेलमाल अबाटे ने अपना एक घर क्वारंटीन में रहने वाले लोगों को दान में दे दिया है। पिछले महीने इथियोपिया की सरकार ने बाहर से आने वाले लोगों को अपने ख़र्च पर होटल में 14 दिनों का क्वारंटीन करने का आदेश दिया था।

बीबीसी इथियोपिया के रिपोर्टर कैल्किन इबेलताल कहती हैं कि सरकार का यह आदेश उन विदेशियों के लिए तो ठीक है, जिनके पास पैसे हैं। हमारे अपने देश के लोग भी इसमें शामिल हैं जिन्हें क्वारंटीन की जरूरत है। इनमें से कुछ तो होटल में रहने का खर्च उठा लेंगे, लेकिन जो उठा नहीं सकते हैं, उन्हें इसकी जरूरत है।

राजधानी अदीस अबाबा में अपने घर के पास ही उन्होंने यह घर लोगों के लिए दिया है। इथियोपिया में कई लोग क्वारंटीन के जरूरतमंदों के लिए कम पड़ती जगह से चिंतित हो अपना घर क्वारंटीन के लिए दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिनूडु अनोजी - फोटो : सोशल मीडिया

फुटबॉलर ने अपने फैन्स को खाने के लिए पैसे दिए

नाइजीरिया के फुटबॉलर गोलकीपर शिनूडु अनोजी ने अपने चार फैन्स को आर्थिक मदद की है ताकि वे खाना-पीना कर सकें। उन्होंने अपने फैंस को 5000 नाइरा दिया है। बीबीसी संवाददाता डुका ओरजिनो कहते हैं कि यह मदद भले ही बड़ी न लग रही हो, लेकिन अगर आप नाइजीरिया के ज्यादातर खिलाड़ियों की सालाना आय जानेंगे तो यह आपको एक बड़ी मदद लगेगी।

नाइजीरियाई फुटबॉल खिलाड़ी सालाना करीब 4600 डॉलर ही कमा पाते हैं। नाइजीरिया के अखबार वैनगार्ड ने अनोजी की तारीफ की है। पिछले दस मैचों में हालांकि अनोजी टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें