फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के प्रकोप से दुनिया भर के देशों में पसरा सन्नाटा, गुलजार सड़कें अब वीरान, देखें तस्वीरें

Sun, 22 Mar 2020 06:10 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
तुर्की में 'ब्लू मॉस्क' के बाहर सफाई करते कर्मचारी - फोटो : PTI
कोरोना की वजह से दुनियाभर में 13 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इटली, स्पेन, फ्रांस और श्रीलंका के अलावा कई अमेरिकी राज्यों में पूरी तरह लॉकडाउन है। वहीं, दुनियाभर के कई शहरों में सैनेटाइजेशन का कार्य चल रहा है। यह तस्वीर इस्तांबुल की है, जहां ब्लू मॉस्क के बाहर सफाई का कार्य चल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 11
स्लोवाकिया की संससद - फोटो : PTI
स्लोवाकिया में कोरोना वायरस के 178 मामले सामने आए है। सरकार द्वारा इस वायरस से निपटने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि कोरोना वायरस के चलते स्लोवाकिया की संसद पूरी तरह खाली है। 
विज्ञापन

3 of 11
राहत सामग्री पहुंचाते चेक सैनिक - फोटो : PTI
दुनियाभर में कई देशों की सेनाएं लोगों की मदद के लिए जुटी हुई है। इस कड़ी में चेक गणराज्य की सेना जरूरी सामान को विमान के माध्यम से लोगों तक पहुंचा रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि किस प्रकार कर्मचारी सामान को विमान में रख रहे हैं। 

4 of 11
मास्क पहनाती सैनिक - फोटो : PTI
कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों द्वारा मास्क का प्रयोग किया जा रहा है। किसी संक्रमित व्यक्ति के छींकने से भी यह वायरस हवा में फैल सकता है और स्वस्थ मनुष्य के भीतर जा सकता है। इसलिए लोगों दुनियाभर में मास्क का प्रयोग कर रहे है। इस तस्वीर में एक महिला सैनिक एक व्यक्ति को मास्क पहना रही है। 
विज्ञापन

5 of 11
वीरान पड़े शहर - फोटो : PTI
इस जानलेवा वायरस के प्रसार को रोकने के लिए विभिन्न देशों ने अपने मुख्य शहरों को लॉकडाउन किया गया है। जिस कारण प्रमुख शहर वीरान हो गए है। 
विज्ञापन

6 of 11
लॉस एन्जेलिस के जुआघर बंद - फोटो : PTI
अमेरिका के सबसे ज्यादा घूमने वाले शहरों में शुमार लॉस एन्जेलिस पर कोरोना वायरस की मार पड़ी है। यहां के प्रमुख जुआघरों से लोगों की भीड़ गायब हो गई है। एहतियातन जुआघरों से लोगों को घरों में रहने की अपील की जा रही है। 
विज्ञापन

7 of 11
लंदन के सेंट पॉल्स कैथेडरल को जाने वाला रास्ता सुनसान - फोटो : PTI
लंदन के व्यस्तम सड़कों में शुमार सेंट पॉल्स कैथेडरल को जाने वाला रास्ता सुनसान हो गया है। लोगों की भीड़ सड़कों से गायब हो गई है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सड़क पर सिर्फ एक कार खड़ी है। 

8 of 11
लोगों की कम भीड़ - फोटो : PTI
कोरोना वायरस के चलते दुनिया की प्रमुख जगहों से भीड़ गायब हो गई है। ऐसा ही नजर इस तस्वीर में नजर आ रहा है, जहां इक्का-दुक्का लोग ही नजर आ रहे हैं। 

9 of 11
खाली पड़े सबवे - फोटो : PTI
कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया है, जिस कारण प्रमुख मेट्रो स्टेशनों और सबवे में भीड़ गायब हो गई है। इस तस्वीर के माध्यम के स्थिति को समझा जा सकता है। 

10 of 11
सामान पैक करते सैनिक - फोटो : PTI
दुनिया के तमाम देशों द्वारा कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सेना का प्रयोग किया जा रहा है। विभिन्न देशों की सेनाएं मिलकर लोगों के लिए जरूरी सामान को पैक कर रहे हैं। 
विज्ञापन

11 of 11
coronavirus - फोटो : PTI
दुनियाभर के तमाम देश अपने नागरिकों से अपील कर रहे है कि वे अपने घरों से बाहर न निकले, इसलिए विभिन्न देशों द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए तरह-तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इस तस्वीर में विमान से घरों में रहने की अपील की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें