कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा की गई सख्ती की वजह से जो जहां था वहीं फंस गया है। गरीब तबका इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड की मित्र पुलिस इन गरीब लोगों के लिए अब देवदूत बन गई हैं। आज उत्तराखंड पुलिस द्वारा देहरादून में इन लोगों के लिए भोजन, पानी और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई। जिसे देख इन लोगों को कुछ राहत मिली। पिथौरागढ़ से लोहाघाट पैदल चलकर पहुंचे दूसरे राज्यों के चालीस से ज्यादा मजदूरों को पुलिस ने खाना खिलाने के साथ ही सैनिटाइजर बांटे। इसी तरह हरिद्वार में सप्तऋषि कोतवाली क्षेत्र में भिखारियों और अनाथ खानाबदोश लोगों को नानकपुरा आश्रम में सोशल डिस्टेंस बनाते हुए भोजन दिया गया। इंसानों के साथ ही उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने जानवरों को भी खाना खिलाया।