फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या अमेरिका को टक्कर देने के लिए चीन ने तैयार कर लिया है जे-20, देखें तस्वीरें

Wed, 01 Jun 2016 06:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अमेरिका को टक्कर देने के लिए चीन ने तैयार कर लिया है जे-20, देखें तस्वीरें - फोटो : Reuters
चीन अपने नए लड़ाकू विमान स्टील्थ फाइटर जे-20 का अब भी परीक्षण कर रहा है और इस विमान के जल्दी ही उसकी वायुसेना में शामिल कर लिए जाने की संभावना है। विमान का चित्र चीनी मीडिया में प्रसारित कर दिए जाने के बाद चीन की वायुसेना ने दी है। इन चित्रों से संकेत मिलता है कि चीन इस विमान को पहले ही अपनी वायुसेना में शामिल कर चुका है। 
 
विज्ञापन

अपने इस स्टील्थ लड़ाकू विमान का पहला परीक्षण चीन ने 2011 में किया था

2 of 5
अमेरिका को टक्कर देने के लिए चीन ने तैयार कर लिया है जे-20, देखें तस्वीरें - फोटो : Reuters
टाइम्स आफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक जे 20 को शामिल कर चीन का उद्देश्य अमरीका से अपनी सेना के अंतर को कम करना है। अपने इस स्टील्थ लड़ाकू विमान का पहला परीक्षण चीन ने 2011 को अमरीका के तत्कालीन रक्षा सचिव रॉबर्ट गेट्स की यात्रा के दौरान किया था। कई विश्लेषकों का मानना है कि जे 20 की तस्वीरें देख कर लगता है कि चीन लॉकहीड मार्टिन के राडार से बच सकने वाले एफ 22 राप्टर के समकक्ष अपने स्टील्थ लड़ाकू विमान को तेजी से बना रहा है।
विज्ञापन

अभी इस विमान को सेना में शामिल नही किया है-चीन

3 of 5
अमेरिका को टक्कर देने के लिए चीन ने तैयार कर लिया है जे-20, देखें तस्वीरें - फोटो : Reuters
जे 20 के ट्रेनिंग एक्‍सरसाइज में इस्‍तेमाल किए जाने की खबरों को चीन की वायुसेना ने ‘गैरभरोसेमंद’ करार दिया है। बता दें कि इससे पहले बीते हफ्ते के आखिर में चीन के सरकारी टेलीविजन के प्रसारण में कुछ धुंधली तस्‍वीरें दिखाई गईं। कुछ दर्शकों का मानना था कि ये जे 20 लड़ाकू विमान की हैं।

तो क्या अमेरिका को टक्कर देने के लिए चीन ने तैयार कर लिया है जे-20, देखें तस्वीरें

4 of 5
अमेरिका को टक्कर देने के लिए चीन ने तैयार कर लिया है जे-20, देखें तस्वीरें - फोटो : Reuters
सेना ने अपने माइक्रोब्लाग पर मंगलवार दोपहर बाद कहा है कि वो अभी जे 20 विमान को सेना में सम्मिलित करने के लिए तैयार कर रहे हैं। दोनों जे-20 और नया विमान वाय-20 ट्रांसपोर्टर अभी परीक्षण अवस्था में हैं। भविष्य में दोनों को वायुसेना की क्षमता बढ़ने के लिए एक के बाद एक सेवा में शामिल किया जाएगा। हालांकि, एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि चीन अब भी ऐसे अति विकसित इंजन बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है, जिसकी मदद से उसके लड़ाकू विमान पश्‍च‍िमी फाइटर जेट्स से मुकाबला कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन नए आधुनिक सैन्य उपकरणों को तेजी से विकसित करने के लिए रक्षा अनुसंधान को बढ़ावा दे रहा है

5 of 5
अमेरिका को टक्कर देने के लिए चीन ने तैयार कर लिया है जे-20, देखें तस्वीरें - फोटो : Reuters
चीन नए आधुनिक सैन्य उपकरणों को तेजी से विकसित करने के लिए रक्षा अनुसंधान को बढ़ावा दे रहा है जिनमें सबमरीन, एअरक्राफ्ट कैरियर और सैटेलाइट रोधी मिसाइल शामिल हैं। इसकी वजह से अमरीका और पड़ोसी देशों में बेचैनी बढ़ रही है। चीनी वायुसेना ने कहा है कि नई तकनीकी विकसित करने में कुछ असामान्य नहीं है जो कि हर देश करता है जब वह आधुनिक सेना चाहता है। अब चीन नए हथियार बनाने में खुद की क्षमताओं पर ज्यादा निर्भर रहना चाहता है। ये देश की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने और देश के रक्षा विकास के लिए पर्याप्त वजह हैं। ये शांतिपूर्ण विकास के लिए जरूरी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें