फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबी और हरा हुआ चीन के 'डेड सी' का पानी, हैरतअंगेज नजारा देखने उमड़े लोग, तस्वीरें

Fri, 22 Sep 2017 01:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
1 of 5
डेड सी
चीन में इन दिनों एक साल्टलेक पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। इस साल्टलेक को चीन में 'डेड सी'  के नाम से जाना जाता है। आकर्षण की वजह इस लेक का पानी है, जो गुलाबी और हरे रंग का हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
डेड सी
500 मिलियन साल पुराना युनचेंग लेक एक ओर हरा और दूसरी तरफ गुलाबी हो गया है। यह एक प्राकृतिक घटना है, जिसे डूनलाएला सलीना कहते हैं। इस प्रक्रिया में एक तरह का रसायन निकलता है, जिसकी वजह से लेक का 120 वर्ग किमी में फैला पानी गुलाबी और दूसरी तरफ हरा हो गया है।
विज्ञापन

3 of 5
डेड सी
लेक में ये दोनों रंग सालों तक रहेंगे, और केवल उस वक्त गायब होंगे जब लेक सूख जाएगा। बता दें कि युनचेंग लेक दुनिया में मौजूद उन तीन साल्ट लेक में से एक है, जिसमें सोडियम सल्फेट पाया जाता है। 

4 of 5
डेड सी
इससे पहले नए साल के मौके पर यह लेक गाढ़े लाल रंग का हो गया था। उस बार भी लेक के रंग बदलने का कारण यहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेड सी
इस असाधारण नजारे को देखने के लिए हजारों की दादात में पर्यटक वहां पहुंच चुके हैं। बता दें कि खारा होने के कारण डेड सी में कोई भी बड़ी आसानी से तैर सकता है। माना जाता है कि इस लेक से पिछले 4 हजार सालों से नमक निकाला जा रहा है और आज भी यहां से नमक निकाला जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें