फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया को खौफ से थर्राने वाले तानाशाहों के बच्चे आज कहां हैं?

Sun, 29 May 2016 02:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
- फोटो : therichest.com
तानाशाहों की गिनती करना मुश्किल है। लेकिन कुछ तानाशाहों के नाम और कामों से पूरी दुनिया वाकिफ है। हिटलर, सद्दाम, गद्दाफी, पोल पॉट, फिदेल कास्त्रो, किम जोन इल के नाम से ही जेहन में उथल-पुथल मच जाती है। इन तानाशाहों के बच्चे आज कहां हैं, वे क्या कर रहें हैं, देखें।
विज्ञापन

2 of 13
कंबोडियाई तानाशाह पोल पॉट को दुनिया जानती है। पॉट ने जबरन शहरी लोगों को गांवों में ठूस दिया था, जिसके चलते अस्थिरता का भयंकर संकट पनपा। गरीबी और कुपोषण में लाखों जानें गईं। पॉट की इकलौती बेटी सार पचाता उस वक्त लाइम लाइट में आईं जब साल 1998 में पॉट के निधन के बाद संयुक्त राष्ट्र में खमेर रूज के एक राजनयिक टेप खुन्नाल ने उन्हें गोद लिया। साल 2014 में सार की शादी मलेशिया के साइ विचेका से हुई। सार की शादी में बेहिसाब पैसा पानी की तरह बहाया गया जिसके चलते कंबोडियाई तानाशाह की इस बेटी की आज भी खूब आलोचना होती है। 
विज्ञापन

3 of 13
साल 1971 से लेकर 1986 के दौरान हैती के तानाशाह जीन क्लॉड डुवेलायर ने जालिमों की तरह शासन किया। खूब खूनखराबा हुआ। साल 2014 में जब इस तानाशाह की मौत हुई तब जाकर हैती के लोगों को थोड़ी राहत मिली। इस तानाशाह की बेटी अन्या डुवेलायर कहने को आम जिंदगी जीती है, लेकिन उनकी आम जिंदगी विलासिताओं की हदें पार कर चुकी है। हैती के लोग उनके पिता की तरह अन्या से भी नफरत करते हैं। 

4 of 13
जैसा बाप वैसा बेटा वाली कहावत उत्तर कोरिया के मौजूदा शासक 'किम जोंग उन' के लिए सटीक बैठती है। पिता किम जोंग इल भी तानाशाह थे। उत्तर कोरिया में रहने वाले लोग अक्सर दुनिया से कटे रहते हैं। वजह ये हैं कि मगरूर किम उन लोगों को मौत की नींद सुलाने में देर नहीं लगाता जो बाहरी दुनिया से ताल्लुक रखना चाहते हैं। उत्तर कोरिया में तानाशाह की मर्जी ही कानून होती है। अमेरिका हमेशा उत्तर कोरिया के रुख पर खास निगाहें रखता है।
विज्ञापन

5 of 13
बशर अल असद पूर्व सीरियाई राष्ट्रपति हफेज अल असद के बेटे हैं। ‌फिलहाल वह सीरिया के मौजूदा राष्ट्रपति हैं और सीरियाई सेना के प्रमुख भी। सीरिया के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। आतंकी संगठन आईएसआईएस आधे सीरिया पर कब्जा कर चुका है, और देश में गृहयुद्ध जैसी स्थिति है। देश के अंदर और बाहर दोनों तरफ बसद का जबरदस्त विरोध हो रहा है, लेकिन बसद इससे बेपरवाह है।
विज्ञापन

6 of 13
क्यूबा के तानाशाह फिदेल कास्त्रो की बेटी एलीना कास्त्रो अब काफी उम्रदराज हो चुकी हैं। 60 साल की हो चुकी हैं। साल 1990 तक क्यूबा में रहीं और अपने जीवन और अनुभवों पर किताब लिखी। एक कठोर आलोचक के तौर जाने जाने वाली एलीना के खिलाफ उनकी चाची ने ये कहते हुए मुकदमा ठोक दिया था कि उन्होंने परिवार की बदनामी की है। फिलहाल एलीना साउदर्न अमेरिका में रहती हैं जो कि क्यूबा से सटा इलाका है।
विज्ञापन

7 of 13
मध्य अफ्रीकी गणराज्य में एक भयानक तानाशाह हुआ जीन बेडेल बोकासा। उसकी बेटी कीकी फिलहाल बेरुत में पेंटिग कर जैसे तैसे जीवन यापन कर रही है। कीकी कहती है कि उसकी पेंटिंग्स पिता से मिले सदमे से दूर रखती हैं। किकी के मां लेबनान की थीं। उन्होंने ही उसे पेंटिंग बनाने के लिए प्रेरित किया था।

8 of 13
लीबिया के पूर्व तानाशाह मोहम्मद गद्दाफी के बेटे अल सादी गद्दाफी ने भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश की। साल 2011 में अल सादी गद्दाफी लीबियाई सेना का कमांडर बना। लीबिया के फुटबॉल एसोसियएशन का अध्यक्ष भी रहा। राजनीति और सरकार में रुचि रखता है। लेकिन फिलहाल जेल में है। एक खिलाड़ी की हत्या के जुर्म में जेल की सजा काट रहा है।

9 of 13
साल 2011 में जब इजिप्ट के राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को पद और शक्तियों से बेदखल होना पड़ा तब उनके लड़के अला और गमाल मुबारक को जेल में डाल दिया गया। दोनों साल 2015 के अक्टूबर महीने तक जेल में रहे। दोनों भाईयों को भ्रष्टाचार के लिए सजा मिली थी। जेल से बाहर आकर दोनों अब सामान्य जिंदगी शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं।

10 of 13
हन्नीबल गद्दाफी भी तानाशाह मोहम्मद गद्दाफी के बेटे हैं। वे गद्दाफी की दूसरी बीवी साफिया फरकाश के बेटे हैं। जघन्य अपाराधों के मामले इनके खिलाफ भी हैं, जिनमें हत्या और यातनाओं के मामले प्रमुख हैं। घरेलू हिंसा का मुकदमा भी चला। साल 2015 में हन्नीबाल का अपहरण हो गया था लेकिन बाद में छोड़ दिए गए। 

11 of 13
लीबिया के तानाशाह स्लोबोडान मिलोसेविक के बेटे मारको मिलोसेविक के बारे में कहा जाता है कि साल 2000 में पिता की सभी शक्तियों के छिनने के बाद वो अपनी पत्नी के साथ मॉस्को चला गया। मारको पर लीबिया में तमाम आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप है।
 

12 of 13
सद्दाम हुसैन के बेटे उदय हुसैन को भी अपने बाप की तरह जाना गया। उदय सद्दाम का बड़ा बेटा था। बहुत से इतिहासकारों ने उदय को ऐसे सिरफिरे की संज्ञा दी है जो कभी भी किसी को नुकसान पहुंचा देता ‌था। सद्दाम के एक और बेटे कुसाय सद्दाम को दुनिया की सबसे बड़ी लूट को अंजाम देने का गुनहगार माना जाता है। अमेरिकी हमले से ठीक एक दिन पहले कुसाय सद्दाम की दी हुई पर्ची दिखाकर इराकी बैंक से ट्रकों में पैसे भरकर ले गया था।
विज्ञापन

13 of 13
जीन मैरी लोरेट को लोग रेल रोड के किनारे काम करने वाले मजदूर के तौर पर जानते थे। लेकिन एक दिन उसकी मां ने उसे बताया कि उसके पिता कोई और नहीं बल्कि तानाशाह एडोल्फ हिटलर हैं। इसके एवज में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान उसे फ्रेंच पुलिस में अधिकारी बना दिया गया था।

सोर्स-therichest.com
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें