अपने पति को तलाक देकर खुद से 25 वर्ष छोटे इमैनुएल मैक्रों से विवाह करते वक्त ब्रिजिट ने सोचा नहीं था कि एक दिन उनका पति फ्रांस का राष्ट्रपति और वह देश की प्रथम महिला बनेंगी। फैशनेबल दिखने का जुनून है, ट्रांसजेंडर होने के आरोप भी लगे, लेकिन फिलहाल तो चर्चे उनके थप्पड़ के हैं।
विज्ञापन
2 of 9
पत्नी ब्रिजिट मैरी-क्लाउड मैक्रों के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति (फाइल)
- फोटो : एएनआई / अमर उजाला
72 साल की हैं फ्रांस के राष्ट्रपति की पत्नी... पूरी कहानी ही एक नाटक की तरह
ब्रिजिट हाल ही में वियतनाम के हनोई हवाई अड्डे पर फ्लाइट से उतरने से पहले अपने पति इमैनुएल को थप्पड़ मारते हुए दिखी थीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से दुनिया भर में वायरल हो गया। इसके बाद लोग ब्रिजिट के जीवन से जुड़े अहम पहलुओं को सर्च करने लगे। ब्रिजिट के जीवन की किताब के पन्नों को अगर पलटकर देखेंगे, तो पाएंगे कि उनकी पूरी कहानी ही एक नाटक की तरह है। उनकी पहचान सिर्फ इतनी ही नहीं है कि वह फ्रांस के राष्ट्रपति की पत्नी होने के नाते फ्रांस की प्रथम महिला हैं, बल्कि इससे आगे भी उनका खुद का व्यक्तित्व है, जो उन्हें खास बनाता है। वह बड़े उद्योगपति की बेटी हैं, साथ ही, नाटककार, साहित्यकार और कुशल शिक्षिका भी रही हैं। पहले से शादीशुदा थीं, तीन बच्चों की मां हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में अहम मोड़ तब आया, जब वह अपने से करीब 25 वर्ष छोटे और खुद के ही पढ़ाए 15 वर्षीय छात्र के प्यार में पड़ गईं, जो कालांतर में फ्रांस का राष्ट्रपति बना।
विज्ञापन
3 of 9
पत्नी ब्रिजिट मैरी-क्लाउड मैक्रों के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति (फाइल)
- फोटो : एएनआई / अमर उजाला
शुरुआत व कॅरिअर
उत्तरी फ्रांस के एमिएंस शहर में जीन ट्रॉग्नेक्स नामक चॉकलेट कंपनी के मालिक सिमोन और जीन के छह बच्चों में सबसे छोटी बेटी के रूप में 13 अप्रैल, 1953 को ब्रिजिट का जन्म हुआ था। जन्म के समय उनका पूरा नाम ब्रिजिट मैरी-क्लाउड था। कैथोलिक ईसाई परिवार में पली बढ़ीं ब्रिजिट ने एमिएंस के निजी कैथोलिक स्कूल लिसी डू सेक्रे-कूर से स्कूली शिक्षा हासिल की है। उन्होंने एमए की डिग्री हासिल करने के बाद 1980 के दशक में स्ट्रासबर्ग और पेरिस के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में फ्रेंच भाषा और साहित्य पढ़ाया। इसके बाद 1990 के दशक में वह फिर अपने गृह नगर एमिएंस लौट आईं और लिसे ला प्रोविडेंस में फ्रेंच व लातिन पढ़ाने के साथ ही नाट्य शिक्षिका की भूमिका भी निभाई। ब्रिजिट की पहली शादी 22 जून, 1974 को बैंकर आंद्रे लुई औजिएर से हुई। उनसे उन्हें तीन बच्चे सेबेस्टियन, लॉरेंस और तिफैनी हुए, जिनसे उनके सात नाती-पोते हैं।
4 of 9
पत्नी ब्रिजिट मैरी-क्लाउड मैक्रों के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति (फाइल)
- फोटो : एएनआई / अमर उजाला
मैक्रों बोले...लौटकर आऊंगा
ब्रिजिट के जीवन की कहानी भी सामान्य चल रही थी, लेकिन वर्ष 1993 में उनके जीवन के नाटक का अहम परदा गिरता है और कहानी नया मोड़ लेती है। लिसे ला प्रोविडेंस हाईस्कूल में एक पंद्रह वर्षीय छात्र दाखिला लेता है और नाट्य कार्यशाला के दौरान उन दोनों की मुलाकात होती है। उस वक्त ब्रिजिट जीवन के चालीसवें बसंत में चल रही थीं, लेकिन वह अपने इस नए छात्र की बुद्धिमत्ता से इतनी प्रभावित हुईं कि उन्हें पता ही नहीं चला कि कब छात्र और शिक्षक का संबंध प्यार में बदल गया। उस छात्र का नाम था-इमैनुएल मैक्रों। दो वर्ष बाद मैक्रों के परिवार वालों ने महसूस किया कि शायद उनका बेटा अपनी शिक्षिका ब्रिजिट की बेटी लॉरेंस, जो उनकी कक्षा में ही पढ़ती थी, से प्यार करता है, लेकिन जब उन्हें हकीकत पता चली, तो वे हक्के-बक्के रह गए। इमैनुएल लॉरेंस से नहीं, बल्कि उसकी मां ब्रिजिट के प्यार में पड़े हुए थे। परिवार वालों ने ब्रिजिट से कहा, ‘आप हमारे बेटे से दूर रहें।’ वह बोलीं, ‘मैं वादा नहीं कर सकती।’ 17 वर्षीय मैक्रों को परिवार वालों ने स्कूल से निकालकर बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने के लिए पेरिस भेज दिया, लेकिन वह ब्रिजिट से वादा कर गए कि मैं आपसे विवाह करूंगा..इंतजार करना...मैं लौटकर आऊंगा।
विज्ञापन
5 of 9
इमैनुएल मैक्रों और ब्रिजिट मैक्रों।
- फोटो : अमर उजाला
55 की ब्रिजिट, 30 के मैक्रों
मैक्रों के पेरिस से जाने के बाद ब्रिजिट स्कूल में पढ़ाने लगीं और अपने तीन बच्चों व बैंकर पति के साथ जीवन की गाड़ी आगे बढ़ाने लगीं। 2006 में ब्रिजिट का आंद्रे से तालक हो गया और मैक्रों अपने वादे के अनुसार लौटकर आए। करीब 55 साल की उम्र में ब्रिजिट ने 20 अक्तूबर, 2007 को अपने बड़े बेटे से करीब दो साल छोटे 30 वर्षीय इमैनुएल मैक्रों से शादी कर ली।
विज्ञापन
6 of 9
इमैनुएल मैक्रों, फ्रांस के राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
खुद हारीं पार्षद का चुनाव, पति को बनवाया राष्ट्रपति
ब्रिजिट ने 1989 में पार्षद का चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन वह अपने इस सपने को जिंदा रखे रहीं कि कभी न कभी तो वह राजनीति के क्षितिज पर जरूर पहुंचेंगी। उन्होंने जब मैक्रों से शादी की, तो उन्हें एहसास हो गया था कि उनका यह होनहार छात्र, जो अब पति भी है, उनके सपनों को साकार करने का जरिया बनेगा, क्योंकि वह छात्र जीवन से ही राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय थे। मैक्रों 2014 में आर्थिक मामलों के मंत्री बने। ब्रिजिट ने 2015 में पढ़ाने की नौकरी छोड़ दी और पूरी तरह से इस अभियान में जुट गईं कि वह मैक्रों को राष्ट्रपति बनाकर फ्रांस की पहली महिला बनेंगी। ब्रिजिट के प्रयास रंग लाए, 2017 के चुनाव में मैक्रों अपनी पार्टी रीनेसन्स की ओर से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बने और 66 फीसदी मतों के साथ जीत दर्ज की। मैक्रों के चुनाव प्रचार की कमान ब्रिजिट और पूर्व पति से उनके तीनों बच्चों ने संभाली। 2022 में ब्रिजिट की रणनीति से मैक्रों फिर से राष्ट्रपति चुने गए और वह प्रथम महिला बनी रहीं।
विज्ञापन
7 of 9
इमैनुएल मैक्रों
- फोटो : एएनआई (फाइल)
ट्रांसजेंडर होने का आरोप
ब्रिजिट मैक्रों पर दो महिलाओं ने ट्रांसजेंडर होने का आरोप लगाया, जिसके खिलाफ उन्होंने अदालत में मुकदमा दायर किया। हालांकि, सितंबर 2024 में अदालत ने दोनों महिलाओं पर ब्रिजिट की मानहानि के लिए करीब आठ हजार डॉलर का जुर्माना लगाया और दोनों ने अपनी गलती भी स्वीकार की।
8 of 9
इमैनुएल मैक्रों
- फोटो : ANI
फैशन और परिवार
बचपन में इमैनुएल के डॉक्टर माता-पिता ब्रिजिट से संबंधों को लेकर काफी खफा रहते थे, लेकिन अब उनकी न्यूरोलॉजिस्ट मां जीन माइकल मैक्रों ब्रिजिट को अपनी बहू से ज्यादा दोस्त मानती हैं। जीन की उम्र इस समय 74, तो ब्रिजिट की 72 है। ब्रिजिट को चुस्त कपड़े पहनना पसंद है। वह फ्रांस की मशहूर अभिनेत्री और मॉडल ब्रिजिट बार्डोट से प्रभावित हैं और उनकी तरह ही बाल कटवाती हैं। ब्रिजिट की खुद की नेटवर्थ करीब एक करोड़ डॉलर है।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
- फोटो : एएनआई
रूठना-मनाना
वियतनाम यात्रा के दौरान ब्रिजिट का थप्पड़ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें पति मैक्रों अपने चेहरे पर हाथ रखे हुए दिखाई देते हैं। फ्रांसीसी राष्ट्रपति के ऑफिस ने इसे मजाकिया छेड़छाड़ कहकर खारिज किया है, जो फ्रांस की संस्कृति में सामान्य बात है। ब्रिजिट और इमैनुएल, न केवल सार्वजनिक रूप से अपने प्यार को स्वीकारते हैं, बल्कि वह कहते हैं कि उम्र का फासला होने के बावजूद हम दोनों आम पति-पत्नी की तरह आपस में बहस करते हैं, रूठते-मनाते हैं