ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन रूस के कजान में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में शामिल लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को रूस के कजान गणराज्य पहुंचे। ब्रिक्स सम्मेलन शुरू होने से पहले सभी सदस्य देशों के नेताओं ने ग्रुप फोटो सेशन में भाग लिया। ग्रुप फोटो में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक तरफ पीएम मोदी थे तो दूसरी तरफ चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग खड़े थे।
विज्ञापन
2 of 5
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
- फोटो : PTI
तस्वीर खिंचवाने के बाद पीएम मोदी यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बातें करते दिखाई दिए। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान अपने संबोधन में ब्रिक्स के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समूह बैठक में अपने विस्तार पर चर्चा करेगा, साथ ही कार्यकुशलता बनाए रखने की आवश्यकता को भी ध्यान में रखेगा। पुतिन ने कहा कि उनकी इच्छा है कि 30 से भी ज्यादा देश इस समूह का हिस्सा बनें।
विज्ञापन
3 of 5
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
- फोटो : PTI
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से अलग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय मुलाकात भी करेंगे। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर हुए समझौते की घोषणा के बाद दोनों नेताओं की इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने दोनों नेताओं की मुलाकात की पुष्टि की है। दोनों नेताओं के बीच करीब पांच साल बाद द्विपक्षीय वार्ता होगी।
4 of 5
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
- फोटो : PTI
इससे पहले मंगलवार को राष्ट्रपति पुतिन ने ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों के लिए संगीत कार्यक्रम और रात्रिभोज का आयोजन किया था। इस दौरान पीएम मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ नजर आए। लगभग एक साल बाद पहली बार ऐसा होगा कि पीएम मोदी और जिनपिंग एक साथ एक मंच पर होंगे। इससे पहले दोनों नेताओं की मुलाकात अगस्त 2023 में दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ही हुई थी।
ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अमेरिका शामिल हैं। हाल ही में मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सउदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ब्रिक्स के सदस्य बने हैं। बढ़ी हुई सदस्यता के साथ ब्रिक्स दुनिया की 45 % आबादी और 28 फीसदी अर्थव्यवस्था का प्रतिनिधित्व करने वाला संगठन बन गया है।