फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के जंगल की आग में जिंदा जल गए करोड़ों वन्यजीव, तस्वीरें कर देंगी भावुक 

Sun, 05 Jan 2020 08:14 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कोआला को पानी पिलाता एक अग्निशमन कर्मी - फोटो : Social Media
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के जंगलों में लगी भीषण आग में 48 करोड़ वन्यजीव जलकर खाक हो गए हैं। अभी तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों बेघर भी हो चुके हैं। मगर लाखों हेक्टेयर जंगलों में लगी आग में बड़ी संख्या में वन्यजीवों की मौत ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। 
 

आग की वजह से करोड़ों बेजुबान राख का ढेर बन गए हैं और जो किसी तरह बचे भी हैं, उनकी आंखों में डर साफ तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोग ऐसे में इन मासूमों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल कोआला, कंगारुओं समेत अन्य वन्य जीवों की तस्वीरें आपको भावुक कर देंगी। 
विज्ञापन

2 of 7
करोड़ों बेजुबान अपनी जान बचाने में नाकामयाब रहे - फोटो : PTI
एक अनुमान के मुताबिक इन जंगलों में एक हेक्टेयर में औसतन 17.5 स्तनधारी पशु, 20.7 पक्षी और 129.5 सरीसृप थे। जबकि न्यू साउथ वेल्स में ही तीन लाख हेक्टेयर से ज्यादा जंगल जलकर खाक हो गए। इसे अगर पशु-पक्षियों की संख्या से गुणा करें तो यह आंकड़ा करीब 50 करोड़ तक पहुंच जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 7
जंगल की आग में झुलझा कोआला - फोटो : PTI
नुकसान की बात करें तो अकेले ऑस्ट्रेलिया में 8 हजार से ज्यादा कोआला की मौत हो गई। इस आग से न्यूजीलैंड में भी काफी नुकसान हुआ है। 

4 of 7
कंटीली तारों में फंसकर झुलसा कंगारू - फोटो : Social Media
करोड़ों पशुओं ने अपनी जान बचाने की भरसक कोशिश की। उन्होंने शहर की तरफ भागने का भी प्रयास किया, लेकिन अधिकतर वहां लगी कंटीली तारों में ही उलझकर रह गए और आग में जिंदा ही झुलस गए। 
विज्ञापन

5 of 7
आग बुझाने की कोशिश में हेलीकॉप्टर - फोटो : Social Media
आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टरों से पानी भी बरसाया जा रहा है, लेकिन बारिश न होने की वजह से मुश्किलें हो रही हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Australia Bushfire - फोटो : Social Media
इस दौरान कुछ भावुक कर देने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में घबराए कंगारू को गले लगाती एक महिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Australia Bushfire - फोटो : Social Media
कोआला को बचाने के बाद उसकी प्यास बुझाते दमकलकर्मी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें