फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें अमेरिका के नए राष्ट्रपति ट्रंप के जीवन से जुड़ीं रोचक बातें

Thu, 10 Nov 2016 02:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 19
Donald Trump
अमेरिका को डोनाल्ड ट्रंप के रूप में नए राष्ट्रपति मिल गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन हैं अमेरिका के नए राष्ट्रपति? आइए हम बताते हैं। राजनीति में आने से पूर्व डोनाल्ड ट्रंप एक कामयाब अमेरिकी कारोबारी हैं। उनके पास अरबों रुपए की संपत्ति है। न्यूयॉर्क के बेहद महंगे मैनहैटन इलाके में उनके पास अच्छी खासी जायदाद है। कुल मिलाकर कहें तो वो एक रईस अमेरिकी हैं। वह मशहूर अमेरिकन ड्रीम की नुमाइंदगी करते हैं। मगर दिलचस्प बात ये है कि अमेरिकी मध्य वर्ग भी उन्हें खूब पसंद करता है, जबकि उनकी कई नीतियां सिर्फ अमीरों के फायदे के लिए हैं। कई देशों के लोग उन्हें दुनिया की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा मानते हैं।
विज्ञापन

कौन हैं अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप?

2 of 19
Trump family
डोनाल्ड ट्रंप की जिंदगी का सफर बेहद दिलचस्प और उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। ट्रंप 14 जून 1946 को न्यूयॉर्क के क्वींस इलाके में जन्मे थे। वो एक मध्यमवर्गीय लोगों के रहने वाला इलाका था। डोनाल्ड के पिता फ्रेड ट्रंप ने रियल एस्टेट में काफी कामयाबी हासिल की थी। उस दौर में वो शानदार गाड़ियों से चलते थे, जिन्हें चलाने के लिए फ्रेड ने ड्राइवर रखे हुए थे।
विज्ञापन

कौन हैं अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप?

3 of 19
Trump
ट्रंप की मां, स्कॉटलैंड से अमे‌रिका पहुंची थीं। ट्रंप के घर में अनुशासन का माहौल था। वहां गाली देने पर सख्त पाबंदी थी। घर में अच्छे खासे पैसे होने के बावजूद, फ्रेड ने अपने सभी बच्चों को अपने पैरों पर खड़ा होने की सीख दी थी।

4 of 19
Donald
1959 में जब ट्रंप 13 बरस के थे, उनके पिता को उनके घर में स्विचब्लेड नाम का हथियार मिला। बेटा बिगड़ न जाए इसलिए ट्रंप दंपति ने बेटे को पढ़ने के लिए न्यूयॉर्क मिलिट्री स्कूल भेज दिया। वहां का माहौल और भी सख्त था।जहां अनुशासन और तंदुरुस्ती पर काफी जोर दिया जाता था। ट्रंप वहां से पढ़कर 1964 में निकले। उसके बाद उन्होंने फोडर्म यूनिवर्सिटी मे दाखिला लिया। इसके दो साल बाद वो अमेरिका के मशहूर वार्टन बिजनेस स्कूल में पढ़ने के लिए गए।
विज्ञापन

5 of 19
Trump
कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के तीन साल बाद, डोनाल्ड ट्रंप न्यूयॉर्क के मैनहैटन इलाके में बस गए । सत्तर के दशक में ही अपने पिता से पैसे लेकर ट्रंप ने भारी नुकसान में चल रहे कमोडोर होटल को सात करोड़ डॉलर में खरीदा। उन्होंने होटल की इमारत की मरम्मत कराई और 1980 में होटल को द ग्रैंड हयात के नाम से फिर से शुरू किया। ट्रंप का ये दांव बेहद कामयाब रहा। वो रातों-रात करोड़पति बन गए थे।
विज्ञापन

6 of 19
Trump at trump tower
1982 में डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क में ट्रंप टॉवर बनवाया। ये न्यूयॉर्क की मशहूर इमारतों में से एक है। कहते हैं कि इसे बनाने में पोलैंड से गैरकानूनी तरीके से आए मजदूरों का बड़ा योगदान रहा था।
विज्ञापन

7 of 19
Trump
ये इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि आज डोनाल्ड ट्रंप, दूसरे देशों से आने वाले अप्रवासियों के विरोधी के तौर पर मशहूर हैं। डोनाल्ड ट्रंप आज भी इसी इमारत में रहते हैं और यहीं से काम करते हैं।

8 of 19
Trump with wife
अस्सी के दशक की कामयाबी के बाद नब्बे का दशक डोनाल्ड ट्रंप के लिए झटकों वाला रहा। शुरुआत निजी जिंदगी में उथल-पुथल से हुई। उनकी पत्नी इवाना को ट्रंप के मार्ला मैपल्स नाम की महिला से अफेयर की खबर हो गई थी। जिसके बाद इवाना ने ट्रंप से तलाक ले लिया। इसमें डोनाल्ड ट्रंप को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

9 of 19
Trump
90 के दशक की मंदी के चलते, डोनाल्ड ट्रंप के रियल एस्टेट के कारोबार को भारी नुकसान हुआ। उनके होटल ताज महल इन अटलांटिक सिटी ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया। यही हाल 1992 में ट्रंप प्लाजा का हुआ। इससे एक कामयाब कारोबारी की उनकी छवि को काफी धक्का लगा।

10 of 19
Trump with Miss America
1997 में डोनाल्ड ट्रंप ने शानदार तरीके से वापसी की। उन्होंने अपनी शानदार नाव और ट्रंप एयरलाइंस बेच दी। इसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता और मिस यूएसए और मिस टीन यूएसए की फ्रैंचाइजी खरीद ली। मनोरंजन की दुनिया में डोनाल्ड का ये पहला कदम था।

11 of 19
Donald Trump
1999 में डोनाल्ड ट्रंप ने राजनीति में भी हाथ आजमाया। उन्होंने रिफॉर्म पार्टी बनाई। डोनाल्ड का इरादा था कि साल 2000 में रिफॉर्म पार्टी उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाए। डोनाल्ड ने कहा कि वो ओप्रा विन्फ्रे को अपने साथ उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाएंगे। लेकिन, रिफॉर्म पार्टी के अंदरूनी झगड़ों से तंग आकर उन्होंने फरवरी 2000 में खुद को चुनाव से अलग कर लिया।

12 of 19
Donald at TV show
अभी हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप का एक ऑडियो सामने आया था जिसमें वो महिलाओं के बारे में अभद्र बातें करते सुने गए। ये वीडियो एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान का था। इस टीवी शो का नाम था, द अप्रेंटिस। डोनाल्ड ट्रंप ने 2004 में इस टीवी शो में काम किया था। इसमें ट्रंप की कारोबारी दुनिया की झलक दिखाई गई थी। टीवी शो में ट्रंप की कंपनी को काम करने की बेहतरीन जगह के तौर पर पेश किया गया था।

13 of 19
Trump
इस शो के पहले सीजन के फाइनल की रेटिंग, अमेरिका में होने वाले सुपरबाउल मुकाबलों के बाद दूसरे नंबर पर रही थी। शो की कामयाबी की वजह से डोनाल्ड ट्रंप को हॉलीवुड के हॉल ऑफ फेम में भी जगह मिली थी।

14 of 19
Trump
23 मई 2005 को अपनी दूसरी शादी के कुछ महीनों के बाद ही डोनाल्ड ने ट्रंप यूनिवर्सिटी के नाम से एक संस्था खोली। इसमें युवाओं को ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कराने का प्रस्ताव था। इसमें रियल एस्टेट के कोर्स पर बहुत ज्यादा जोर था।

15 of 19
TU
साथ ही इसमें डोनाल्ड ट्रंप की कामयाबी के राज बताने का भी दावा किया गया था। करीब पांच साल बाद छात्रों ने ट्रंप यूनिवर्सिटी को एक फर्जीवाड़ा बताया। जिसके बाद न्यूयॉर्क की सरकार ने इसके खिलाफ जांच शुरू कर दी। 2010 में ट्रंप यूनिवर्सिटी बंद हो गई।
 

16 of 19
Hillary with Trump
यूं तो डोनल्ड ट्रंप और विवाद, एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जिसमें महिलाओँ से लेकर मुसलमानों तक के बारे में उनकी राय पर उठे विवाद को शुमार किया जा सकता है। 7 दिसंबर 2015 को डोनल्ड ट्रंप ने अपना सबसे विवादित बयान दिया था। उन्होंने साउथ कैरोलिना में एक चुनावी रैली में कहा कि मुसलमानों के लिए अमेरिका के दरवाजे पूरी तरह बंद कर दिए जाने चाहिए।
साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका में रहने वाले मुसलमानों के बारे में पूरी जांच पड़ताल होनी चाहिए। उन्होंने अपने इस सख्त प्रस्ताव से सिर्फ लंदन के मेयर सादिक खान को ही छूट दी थी। इस पर काफी हंगामा मचा था। आज भी बहुत से लोगों को लगता है कि ट्रंप की मुस्लिम विरोधी छवि पूरी दुनिया के लिए खतरनाक है।

17 of 19
Trump on Bike
अपने तमाम विवादों के बावजूद 19 जुलाई 2016 को डोनल्ड ट्रंप अमरीका की ग्रैंड ओल्ड पार्टी या रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने में कामयाब हो गए।

18 of 19
Trump family
क्लीवलैंड में हुए पार्टी के सम्मेलन में जब उम्मीदवार के तौर पर उनके नाम का एलान हुआ तो उनकी पत्नी मेलानिया और पांचों बच्चे साथ मौजूद थे।

 
विज्ञापन

19 of 19
hillary clinton - फोटो : hillary clinton
इसके बाद उन्होंने इंडियाना सूबे के गवर्नर माइक पेंस को अपना रनिंग मेट या उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को जहरीला बताते हुए तीखे हमले किए। साथ ही लोगों से अपील की कि उन्हें वोट करके एक बार फिर से अमेरिका को महान बनाएं। ट्रंप ने मेक्सिको की सीमा पर एक दीवार बनाने का भी वादा किया। इन्हीं वादों के बलबूते ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें