फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: बिकनी मॉडल्स के साथ इस अंदाज में दिखे 'ट्रंप'

Wed, 26 Oct 2016 03:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नकली ट्रंप - फोटो : Getty
न्यूयॉर्क की सड़कों पर मंगलवार को 'डोनाल्ड ट्रंप' को जब लोगों ने बिकनी मॉडल्स के साथ मस्ती करते देखा तो दंग रह गए। करीब जाकर देखा तो वह शख्स असल में ट्रंप नहीं थे, बल्कि उनका बहरुपिया था। यह पूरा नाटक रचा था एक ब्रिटिश फोटोग्राफर और आर्टिस्ट एलिसन जैकसन ने। जैकसन ने ट्रंप का बॉडी डबल बनाया और उससे शहर की सड़कों पर अजीबो-गरीब हरकतें कराई। 


 
विज्ञापन

2 of 6
नकली ट्रंप - फोटो : Getty
ट्रंप का बहरुपिया ट्रंप इंटरनेशनल होटल से सेंट्रल पार्क तक कार में सवार होकर निकला और साथ थीं दो खूबसूरत बिकनी मॉडल। लोगों ने बहरुपिए को ट्रंप समझा और नजारा देखते ही हैरान हो गए। बड़ी संख्या में लोग उस कार के पास जमा हो गए जिस पर यह सारा खेल चल रहा था।
विज्ञापन

3 of 6
नकली ट्रंप
पुलिस ने बहरुपिए को रोका तो वह रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार ट्रंप के प्रचार मुख्यालय की बिल्डिंग के सामने पहुंच गया। पहले से तय योजना के हिसाब से कई और बिकनी मॉडल्स ने यहां ट्रंप को घेर लिया।

4 of 6
नकली ट्रंप - फोटो : Getty
बिकनी मॉडल ट्रंप से कह रही थीं, 'I am not a slut'  गौरतलब है कि ट्रंप पर आरोप लगे हैं कि वे महिलाओं के जबरदस्ती कर चुके हैं। उनके कई विडियो भी वायरल हुए। अमेरिकी चुनाव में यह बड़ा मुद्दा कि  ट्रंप की सोच कथित तौर पर महिला विरोधी है। 


 
विज्ञापन

5 of 6
नकली ट्रंप - फोटो : Getty
ट्रंप को घेरे बिकनी वाली मॉडल चिल्ला रही थीं, 'हमारा सम्मान करो! हमारे शरीर को जबर्दस्ती मत छुओ'  ऐसे नजारे के बीच ट्रंप का बहरुपिए लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नकली ट्रंप
कुछ लोग नकली ट्रंप के साथ सेल्फी ले रहे थे तो कुछ उसकी हरकतों को दूर से ही कैमरे में कैद कर रहे थे। इसके बाद यह बहरुपिए शहर की एचजी कॉन्टेंपरेरी गैलरी की ओर चला गया। यहां इस पूरे नाटक की पटकथा लिखने वाली आर्टिस्ट जैकसन की प्रदर्शनी लगी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें