अमेरिका ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का सफाया करने की तैयारी कर ली है। अब सीरिया और इराक में आईएस पर बम हमले करने के लिए अमेरिका पहली बार परमाणु क्षमता वाले बी-52 युद्धक विमानों को तैनात करेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
- फोटो : Reuters
द एयरफोर्स टाइम्स के मुताबिक अमेरिका का बी-52 स्ट्रैटोफोट्रेस युद्धक विमान अप्रैल से आईएस पर बम गिराने लगेगा। अधिकारियों ने बताया कि मध्य कमान के नेतृत्व में बी-52 युद्धक विमानों को बी-वन लांसर्स की जगह तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 4
बी-52 स्ट्रैटोफोट्रेस युद्धक विमान
- फोटो : Reuters
यह युद्धक विमान अफगानिस्तान समेत कई युद्धों में पहले भी अपना दमखम दिखा चुका है। यह पहली बार है, जब अमेरिका आईएस को निशाना बनाने के लिए परमाणु क्षमता वाले युद्धक विमानों का इस्तेमाल करेगा।