अमेरिका के फ्लोरिडा में एक शिकारी ने 360 किलो वजनी और 15 फीट लंबे दैत्याकार घड़ियाल को मार गिराया है। पेशेवर शिकारी ली लाइटसे ने बताया कि यह भीमकाय घड़ियाल उनके कृषि फार्म के मवेशियों को लगातार अपना आहार बना रहा था।
विज्ञापन
सबसे बड़ा शिकार: 360 किलो और 15 फीट लंबे घड़ियाल को मार गिराया
2 of 7
360 किलो और 15 फीट लंबे घड़ियाल को मार गिराया
- फोटो : Reuters
ली के अनुसार उन्हें और शिकारी गाइड बलैक गोडविन को मवेशियों के तालाब के निरीक्षण के दौरान पता चला कि यह दैत्याकार घड़ियाल उनके मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है। इसके बाद हम दोनों ने बाकायदा योजना बनाकर इसका शिकार करने की ठानी। हमने लगभग बीस फीट की दूरी से इस घड़ियाल का शिकार किया। मेरे अठ्ठारह वर्ष के कैरियर का यह सबसे बड़ा और भयावह 'शिकार' था।
विज्ञापन
सबसे बड़ा शिकार: 360 किलो और 15 फीट लंबे घड़ियाल को मार गिराया
3 of 7
360 किलो और 15 फीट लंबे घड़ियाल को मार गिराया
- फोटो : Reuters
यह जानवर काफी लंबा-चौड़ा था। मुझे इस बात को लेकर कोई खास अचरज नहीं होता है कि ऐसे जीवों भी धरती पर पाए जाते हैं। ली ने तय किया है कि इस भीमकाय घड़ियाल की खाल में भूस भरवा कर रखेंगे और इसके मांस को वह दान कर देंगे।
सबसे बड़ा शिकार: 360 किलो और 15 फीट लंबे घड़ियाल को मार गिराया
4 of 7
360 किलो और 15 फीट लंबे घड़ियाल को मार गिराया
- फोटो : Reuters
पिछले दो दशकों के दौरान शिकारी होने के नाते हमारा ऐसे कई दैत्याकार जन्तुओं से पाला पड़ा है। हां इससे पहले के बाकी सब इसकी तुलना कुछ छोटे जरूर थे। हमनें इसका शिकार इसलिए किया क्योंकि यह हमारे मवेशियों के लिए बड़ा खतरा बन गया था।
विज्ञापन
सबसे बड़ा शिकार: 360 किलो और 15 फीट लंबे घड़ियाल को मार गिराया
5 of 7
360 किलो और 15 फीट लंबे घड़ियाल को मार गिराया
- फोटो : Reuters
ली ने इससे पहले तेरह फीट लंबे घड़ियाल का शिकार किया था। अमूमन इतने भीमकाय घड़ियाल के शिकार का मौका वर्ष में एक ही बार मिलता है। ली ने घड़ियालों, जंगली सुअर और टर्की पक्षी के शिकार करने की कंपनी बना रखी है।
विज्ञापन
सबसे बड़ा शिकार: 360 किलो और 15 फीट लंबे घड़ियाल को मार गिराया
6 of 7
360 किलो और 15 फीट लंबे घड़ियाल को मार गिराया
- फोटो : Reuters
पेशेवर शिकारी ली तेरह फीट से अधिक लंबे घड़ियाल के शिकार के लिए दस हज़ार डॉलर फीस लेते हैं और दस से बारह फीट लंबे घड़ियाल के शिकार के वह 4,500 डॉलर चॉर्ज करते हैं।