फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याद रखने लायक इन 10 बड़ी बातों के साथ विदा हुए बराक ओबामा

Wed, 11 Jan 2017 11:25 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
फाइल फोटो - फोटो : getty images
आठ साल तक दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा ने जब अपना फेयरवेल स्पीच दिया तो भावुक हो गए।  जानिए  डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका, वहां की जनता और पत्नी मिशेल ओबामा के लिए क्या बड़ी बात कही है-
विज्ञापन

2 of 11
obama - फोटो : reuters
ओबामा ने कहा कि मैंने सीखा है कि बदलाव तभी होता है जब उसमें साधारण लोग शामिल होते हैं, उससे जुड़ते हैं और एक साथ मिलकर बदलाव की मांग करते हैं। आपके कारण अमेरिका एक बेहतर और मजबूत देश बना है।
विज्ञापन

3 of 11
d - फोटो : getty images
लोकतंत्र के लिए काम करना हमेशा से मुश्किल रहा है। लोकतंत्र में एकजुट होना जरूरी, हम गिरें या उठें हमें साथ होना चाहिए।

4 of 11
barack obama - फोटो : PTI
ओबामा ने कहा कि बीते आठ साल में किसी भी आतंकी संगठन ने अंदर या बाहर अमेरिका के लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा सका। ओबामा ने फिर कहा- अमेरिका के लिए जो भी खतरा बनेगा हम उसे नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन

5 of 11
- फोटो : Reuters
ट्रंप को सत्ता सौंपने पर ओबामा ने कहा कि उनसे मैंने वादा किया है कि हम सत्ता शांतिपूर्ण तरीके से सौपेंगे।  हालांकि, बिना नाम लिए बिना ओबामा ने ट्रम्प पर निशाना भी साधा। 
विज्ञापन

6 of 11
ser
ओबामा ने कहा कि मुस्लिम अमेरिकियों के खिलाफ भेदभाव को अस्वीकार करना होगा। मुसलमान भी उतने देशभक्त हैं, जितने हम।
विज्ञापन

7 of 11
d - फोटो : dailymail
ओबामा ने कहा कि रंगभेद पर सिर्फ कानून से काम नहीं चलेगा। रंगभेद अभी भी समाज का एक विघटनकारी तत्व है। इसे खत्म करने के लिए लोगों के हृदय परिवर्तन की जरूरत है, सिर्फ कानून से काम नहीं चलेगा

8 of 11
- फोटो : Reuters
ओबामा ने जोर देकर कहा कि अमेरिका में रह रहे प्रवासियों के बच्चों पर निवेश करना होगा, तभी हमारे बच्चे का भविष्य सुरक्षित रहेगा।
 

9 of 11
putin obama
ओबामा ने कहा कि पूरी दुनिया में जितना असर अमेरिका है, उतना रूस या चीन का नहीं है।

10 of 11
ओबाम ने कहा कि पिछले साल सभी वर्गों, सभी आयु वर्गों, पुरुषों-महिलाओं की आय में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

11 of 11
फाइल फोटो
भाषण के दौरान बराक ओबामा भावुक हो गए। उनकी बेटी और पत्नी मिशेल की आंखों में भी आंसू आ गए। ओबामा ने कहा कि वे अपने परिवार की वजह से अच्छे राष्ट्रपति बन सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें