फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप के हाथ में स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी का कटा सिर!

विज्ञापन
1 of 5
'बिज़नस वीक' का कवर
जर्मनी की प्रमुख पत्रिका डेअर श्पीगल के कवर पर छपे अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के एक कार्टून को लेकर निंदा हो रही है। इस तस्वीर में डोनल्ड ट्रंप को स्टेच्यू ऑफ़ लिबर्टी का कटा हुआ सिर हाथ में पकड़े हुए दिखाया गया है। जर्मनी के कई अख़बारों में इसकी आलोचना की जा रही है. यूरोपीय संसद में जर्मनी के उपाध्यक्ष ने इसे घटिया बताया है।
विज्ञापन

ट्रंप के हाथ में स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी का कटा सिर!

2 of 5
'द इकॉनॉमिस्ट' का कवर
कार्टूनिस्ट एडेल रॉड्रिग्स का कहना है कि ये कार्टून लोकतंत्र का सिर काटने का प्रतीक है। रॉड्रिग्स ने वॉशिंगटन पोस्ट को बताया कि वो चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट और डोनल्ड ट्रंप की तुलना इस तरह करना चाहते हैं जैसे ये कट्टरपंथ के दो सिरे हों।
विज्ञापन

ट्रंप के हाथ में स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी का कटा सिर!

3 of 5
न्यू यॉर्कर
डोनल्ड ट्रंप के अमरीका के राष्ट्रपति बनने के बाद अमरीका-जर्मनी के रिश्तों में कुछ दूरियां आई हैं क्योंकि ट्रंप जर्मनी की चांसलर अगेला मैर्केल की नीतियों की आलोचना कर चुके हैं। पिछले महीने डोनल्ड ट्रंप ने कहा था कि जर्मनी में बड़ी संख्या में प्रवासियों का स्वागत करने की नीति विनाशकारी ग़लती थी।

ट्रंप के हाथ में स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी का कटा सिर!

4 of 5
इससे पहले 2015 दिसंबर में न्यूयॉर्क डेली न्यूज़ के कवर पर छपे एक कार्टून में भी ट्रंप को स्टेच्यू ऑफ़ लिबर्टी के कटे हुए सिर के साथ दिखाया गया था। डेअर श्पीगल के संपादक क्लॉस ब्रिंकबॉमर ने संपादकीय लेख में लिखा है कि ट्रंप शीर्ष पर रहते हुए तख्तापलट की कोशिश कर रहे हैं और एक संकुचित लोकतंत्र स्थापित करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
व्हाईट हाउस ने उदारवादी मीडिया समूहों पर डोनल्ड ट्रंप की छवि ख़राब करने के लिए ग़लत और ग़ैरज़िम्मेदाराना पत्रकारिता करने का आरोप लगाया है। कई दूसरी पत्रिकाएं भी अपने आने वाले संस्करण में कवर पेज का इस्तेमाल डोनल्ड ट्रंप और उनकी नीतियों पर टिप्पणियों के लिए कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें