महज 13- 14 साल की उम्र में कोई दुनिया में अपनी पहचान बनाई हो ऐसा कम की सुनने में आया है। लेकिन 2015 में एक नहीं 10 ऐसे किशोर हैं जिन्होंने अपने तेज दिमाग और लगन के कारण दुनिया के लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। हम जिस उम्र में खुद को छोटा समझ रहे थे उस उम्र में ये होनहार किशोर दुनिया में नाम कमा चुके हैं। तस्वीरों में देखें कौन हैं ये होनहार?
विज्ञापन
10 किशोर, जिन्होंने किए ऐसे काम बड़े-बड़े भी रह गए दंग
2 of 11
1- अहमद मोहम्मद नाजुक सी उम्र में ही दुनिया में नाम कमाने वाले 10 किशोरों में पहला नाम अहमद मोहम्मद का है। अहमद पिछले साल सितंबर महीने में तब सुर्खियों में आए जब घर में एक घड़ी लेकर स्कूल पहुंचे। इसे बम समझकर अहमद को स्कूल से निकाल दिया गया था। इस घटना को अमेरिका में नस्लवादी घटना के तौर पर देखा गया और पर अहमद के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर आ गए। घटना की जानकारी मिलने पर बाराक ओबामा ने अहमद को व्हाइट हाउस बुलाकर घर में घड़ी बनाने के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
10 किशोर, जिन्होंने किए ऐसे काम बड़े-बड़े भी रह गए दंग
3 of 11
2- सिलेंटो आप इस किशोर नाम भले ही ना जानते हों लेकिन सिलेंटो ने महज 17 साल की उम्र में एक गाना गाकर बड़े-बड़े सितारों का चहेता सिंगर बन गया। सिलेंटो ने अपना एक गाला रिकॉर्ड कर यू-ट्यूब पर डाला और रातों-रात एक कामयाब स्टार बन गया। इस गाने के बोल हैं- 'Watch Me (Whip/Nae Nae)'। बताया कि जा रहा है कि इससे पहले सिलेंटो जब 10वीं कक्षा तक भी नहीं पहुंच पाए थे तब उन्हें एमटीवी म्यूजिक अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका था।
10 किशोर, जिन्होंने किए ऐसे काम बड़े-बड़े भी रह गए दंग
4 of 11
3- मौज नवाज और उनके साथी ब्रिटेन के इसाक नेटवर्क एकेडमी में काम करने वाले 14 वर्षीय मौज नवाज, 14 साल के दान्याल अली और 14 साल के चिराग शाह ने एक नई खोज कर सबको चौंका दिया। तीनों साथियों ने एक सेसा कंडोम विकसित किया जो एसटीडी जैसी बीमारियों की पहचान करने में संक्षम है। रिपोर्ट के अनुसार इस कंडोम से शारीरिक संबंध बनाने से जननागों के जरिए फैलनी वाली बीमारी के बारे सूचना मिलती है क्योंकि अगर किसी को बीमारी होती है तो कंडोम का रंग बदल जाता है।
विज्ञापन
10 किशोर, जिन्होंने किए ऐसे काम बड़े-बड़े भी रह गए दंग
5 of 11
4- मोजिया ब्रिजेज मोजिया ब्रिजेज महज 13 साल की उम्र में करोड़पति व्यापारी बन गए हैं। मोजिया 2011 में जब 9 साल के थे तब उन्होंने बो टाई(छोटी टाई) बनाने की शुरुआत की थी और आज उनका करोड़ों का कारोबार है। अपनी इस कंपनी से मोदिया एक साल में करीब एक करोड़ 32 लाख रुपए कमाते हैं।
विज्ञापन
10 किशोर, जिन्होंने किए ऐसे काम बड़े-बड़े भी रह गए दंग
6 of 11
5- शॉन मेंडेज शॉन मेंडेज ने 2015 में ही संगीत जगत की दुनिया में कदम रखा है लेकिन उनकी काबीलियत देखकर लोग अभी से उनकी तुलना जस्टिन बीबर से करने लगे हैं। कनाडा के टोरंटो में पैदा हुए मेंडेज को सुनने के लिए लोग अभी से दिवाने होने लगे हैं। द रिचेस्ट डॉट कॉम के अनुसार, शॉन मेंडेज कनाडा से तीसरे समसे ज्यादा लोकप्रिय म्यूजिशियन बन गए हैं।
विज्ञापन
10 किशोर, जिन्होंने किए ऐसे काम बड़े-बड़े भी रह गए दंग
7 of 11
6- मालिया ओबामा मालिया अमेरिकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा की बड़ी बेटी है। मालिया के बारे में यह भी कहा जा सकता है कि उसका इस लिस्ट में नाम उसके पिता के प्रभाव के कारण आया है। लेकिन यह भी हकीकत है जिस वजह से मालिया 2015 में चर्चा में रहीं वह है उनकी सेल्फी। मालिया की सेल्फी 2015 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेल्फीज में एक है।
10 किशोर, जिन्होंने किए ऐसे काम बड़े-बड़े भी रह गए दंग
8 of 11
7-काइली जेनर काइली जेनर जैसे प्रतिभाशारी कम उम्र के लोगों ने भले ही अपने कारनामों से दुनिया को कुछ खास न दिया हो लेकिन 18 साल की उम्र में इन्होंने जो कामयाबी हासिल की है वह गौर करने लायक है। काइली कार्दाशियां ग्रुप की सबसे से कम उम्र की सदस्य हैं।
10 किशोर, जिन्होंने किए ऐसे काम बड़े-बड़े भी रह गए दंग
9 of 11
8- जैज जनिंग्स इन्होंने 15 साल की ही उम्र में रियलटी शो में एक्टिंग नाम कमा लिया। इससे ज्यादा बड़ी इनकी उपलब्धि यह है कम उम्र में सामाजिक कार्यकर्ता बनने की। इन्हें एलजीबीटीक्यू के पक्ष में आवाज उठाने के लिए जाना जाता है। जैज पांच साल की उम्र से ही ट्रांसजेंडर महिला के रूप में जिंदगी जीना शुरू कर दिया था।
10 किशोर, जिन्होंने किए ऐसे काम बड़े-बड़े भी रह गए दंग
10 of 11
9-मैडी जिगलर मैडी 2014 की की सबसे लोकप्रिय वीडियो की स्टार हैं। मैडी महज 11 साल की उम्र से डांस कर रही हैं और इन्होंने 15 साल की उम्र में ही अपना डांस स्टाइल विकसित किया जिसकी दुनिया दीवानी है।
10 किशोर, जिन्होंने किए ऐसे काम बड़े-बड़े भी रह गए दंग
11 of 11
10- मालाला मलाला युसुफजई का नाम आज कौन नहीं जानता। लेकिन उनकी यह उन्हें भी बहुत की कम उर्म में मिली है। स्कूल से घर जाते वक्त 2012 में तालिबान आतंकी हमले का शिकार हुई तो मलाला पूरी दुनिया में छा गई। इतना ही नहीं इस घटना के बाद मलाला लड़कियों की शिक्षा के लिए मुहिम चलाने वाली एक बड़ी सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उभरीं। मलाला से अब तक अमेरिकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा समेत दुनिया के कई ताकतवर लोग मुलाकात कर चुके हैं।