फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कितनी है डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति, किस प्रॉपर्टी की कितनी है कीमत

Thu, 10 Nov 2016 03:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ट्रंप
रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बने। फोर्ब्स के मुताबिक, साल 2016 तक ट्रंप की संपत्ति 24,638 करोड़ रुपए थी। हालांकि, उनकी यह संपत्ति साल 2015 के मुकाबले 80 करोड़ डॉलर कम है। डोनाल्ड ट्रंप पेशे से एक व्यापारी हैं। उनके कॉर्पोरेट ग्रुप का नाम ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन है। 

14 जून, 1946 को अमेरिका के न्यूयॉर्क के क्वीन्स में जन्मे ट्रम्प ने साल 1968 में यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया के वॉर्टन स्कूल ऑफ फाइनेंस से इकोनॉमिक्स में ग्रैजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने अपने पिता फ्रेड की कंस्ट्रक्शन कंपनी 'एलिजाबेथ ट्रंप एंड संस' को ज्वाइन किया। इसके बाद उन्होंने साल 1971 में इसका नाम बदलकर ट्रंप ऑर्गनाइजेशन कर दिया। हांलाकि, इस दौरान ही वह अपने पिता के रियल एस्टेट कारोबार से प्रभावित हुए और इसमें काम करना शुरू कर दिया।

डोनाल्ड ट्रंप के पास रियल एस्टेट बिजनेस में कई बिल्डिंग्स और होटल्स हैं। इसके साथ ही कई गोल्फ कोर्ट, एयरक्राफ्ट्स और दूसरे लाइसेंसिंग बिजनेस है।


आइए जानते हैं अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास कितनी संपत्ति है...
विज्ञापन

2 of 5
ट्रंप
न्यूयॉर्क सिटी में तैयार ट्रंप टावर

ऑफिस एंड रिटेल की इस कंपनी में 244,000 स्क्वेयर फीट है। ट्रंप ने इस टावर को 1983 में खोला था। इसकी मौजूदा कीमत तकरीब 371 मिलियन डॉलर है। 


न्यूयॉर्क में ही ऐवेन्यू ऑफ द अमेरिकास

यह भी ऑफिस एंड रिटेल इंडस्ट्री है। हालांकि, इसमें डोनाल्ड ट्रंप की साझेदारी सिर्फ 30 फीसदी है। इसकी नेट वैल्यू कीमत 409 मिलियन डॉलर है। 
विज्ञापन

3 of 5
donald trump
न्यूयॉर्क की रिटेल इंडस्ट्री नाइकीटाउन

यह रिटेल कंपनी साल 2079 तक ट्रंप ग्रुप के पास लीज पर है। इस कंपनी की नेट वेल्यू 390 मिलियन डॉलर है।

ट्रंप इंटरनैशनल होटल ऐंड टावर

यह रिटेल कंपनी के साथ-साथ होटल और रेजिडेंशियल भी है। इसकी नेट वेल्यू 38 मिलियन डॉलर है। 

4 of 5
डोनाल़्ड - फोटो : Getty Images
न्यूयॉर्क में बना ट्रंप पार्क
यह एक रेजिडेंशियल और रिटेल कंपनी है। इसकी नेट वेल्यू 88 मिलियन डॉलर है।

न्यूयॉर्क में बना ट्रंप पार्क 
यह भी एक रेजिडेंशियल और रिटेल कंपनी है। इसकी नेट वेल्यू 177 मिलियन डॉलर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन
न्यूयॉर्क में बना 40 वॉल स्ट्रीट 

यह भी एक ऑफिस और रिटेल कंपनी है। इसकी नेट वैल्यू 345 मिलियन डॉलर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें