अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार चर्चा उनके किसी बयान की वजह से नहीं बल्कि उनकी पत्नी के कारण से हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : twitter
दरअसल, एक अमेरिकी अखबार ने ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप की नग्न तस्वीरें प्रकाशित की है। इन तस्वीरों पर काफी विवाद हो रहा है। वैसे ये तस्वीरें 1990 के दौर की हैं जब मेलानिया मॉडलिंग करती थीं।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : getty
आपको बता दें कि न्यूयॉर्क पोस्ट ने यह तस्वीरें रविवार को पहले पन्ने पर छापी थीं। मेलानिया की नग्न तस्वीर के नीचे लिखा है, ‘संभावित प्रथम महिला को आपने इस तरह पहले कभी नहीं देखा होगा।’
4 of 8
- फोटो : getty
न्यूयॉर्क पोस्ट में छपी तस्वीरों को 1995 में मेनहट्टन में एक शूट के दौरान लिया गया था। ये तस्वीरें फ्रांस की पुरुषों की एक पत्रिका के लिए ली गई थीं। हालांकि यह पत्रिका अब बंद हो चुकी है।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : twitter
वैसे यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप की पत्नी की न्यूड फोटो सामने आई हों। इससे पहले भी मेलानिया की न्यूड तस्वीरें सामने आ चुकी थीं।
विज्ञापन
6 of 8
trump
- फोटो : getty
जब ट्रंप से उनकी पत्नी की न्यू तस्वीरों के बारे में पूछा गया तो ट्रंप ने पोस्ट को कहा, ‘मेलेनिया बेहद सफल मॉडलों में से एक थीं और उन्होंने कई फोटो शूट किए जिनमें से कई तो कवर और प्रमुख पत्रिकाओं के लिए थे। यह तस्वीर एक यूरोपीय पत्रिका के लिए ली गई थी लेकिन तब तक मेरी और मेलेनिया की मुलाकात नहीं हुई थी। यूरोप में इस तरह की तस्वीरें बहुत आम होती हैं।’
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : getty
वैसे आपको बता दें कि मेलेनिया डोनाल्ड ट्रंप की तीसरी पत्नी हैं। मेलेनिया और ट्रंप की शादी को 10 साल से ज्यादा हो चुके हैं। दोनों को एक बेटा भी है। मेलेनिया डोनाल्ड ट्रंप से 24 साल छोटी हैं।
मेलेनिया ट्रंप को बहुत चाहती हैं और वो हमेशा उनकी तारीफ भी करती रहती हैं। एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें डोनाल्ड ट्रंप का तेज दिमाग बहुत पसंद है।