कैरेबियाई द्वीपों में भारी तबाही मचाने के बाद इरमा तूफान अमेरिका के तटवर्ती शहर फ्लोरिडा से टकरा गया है। इस तूफान से अब तक तीन लोगों के मौत की खबर है। तूफान के बाद फ्लोरिडा में भारी बारिश हो रही है। हालांकि इरमा तूफान को डाउनग्रेड कर तीसरी कैटेगरी में रखा गया है, लेकिन फ्लोरिडा के तट पर हवा की रफ़्तार तकरीबन 200 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
विज्ञापन
अमेरिका: इरमा ने मचाई तबाही, फ्लोरिडा में तीन की मौत
2 of 13
Hurricane Irma
तूफान से निपटने के लिए युद्धस्तर की तैयारियों का दावा किया गया, लेकिन इस दौरान 25 लाख घरों में बिजली नहीं थी। मियामी शहर के कई हिस्से पानी में डूबे हुए थे। फ्लोरिडा के लगभग 63 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर चले जाने को कहा गया था।
विज्ञापन
अमेरिका: इरमा ने मचाई तबाही, फ्लोरिडा में तीन की मौत
3 of 13
Hurricane Irma
कैंप डेविड से छुट्टियां बिताकर लौटे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इरमा को दैत्याकार तूफान बताया और तूफान से निपटने में जुटी केंद्रीय एजेंसियों की सराहना की।
अमेरिका: इरमा ने मचाई तबाही, फ्लोरिडा में तीन की मौत
4 of 13
Hurricane Irma
राष्ट्रपति ट्रंप ने वाशिंगटन में कहा, "मैं अभी-अभी वापस लौटा हूँ। हमने उच्चस्तरीय बैठक की है और प्रत्येक समूह मिलजुल कर काम कर रहे हैं। बुरी खबर ये है कि ये एक दैत्याकार तूफान है। लेकिन मैं सोचता हूँ कि हमारे बीच बेहतरीन समन्वय है।"
विज्ञापन
अमेरिका: इरमा ने मचाई तबाही, फ्लोरिडा में तीन की मौत
5 of 13
Hurricane Irma
इरमा अटलांटिक में पिछले 10 सालों का सबसे भयंकर तूफान है। कैरेबियाई द्वीपों में ये तूफान 25 से अधिक जानें ले चुका है। समंदर में 15 से 20 फ़ुट ऊंची लहरें उठ रही हैं और लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
अमेरिका: इरमा ने मचाई तबाही, फ्लोरिडा में तीन की मौत
6 of 13
Hurricane Irma
इरमा तूफान एक बेहद शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय चक्रवात है। कैरीबियाई द्वीप समूहों और मैक्सिको की खाड़ी से होता हुआ अटलांटिक बेसिन में उठने वाला इरमा सबसे तेज़ तूफान है।
विज्ञापन
अमेरिका: इरमा ने मचाई तबाही, फ्लोरिडा में तीन की मौत
7 of 13
Hurricane Irma
तूफान में चलने वाली हवा की तेज़ी के आधार पर इसे एक से लेकर छह तक की कैटेगरी में डाला जाता रहा है। इस कैटेगरी में 250 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ़्तार से हवाएं चलती हैं।
अमेरिका: इरमा ने मचाई तबाही, फ्लोरिडा में तीन की मौत
8 of 13
Hurricane Irma
फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्टॉक ने कहा कि वो राज्य के पश्चिमी छोर को लेकर खासे चिंतित हैं जहां आगे तूफान पहुंचने वाला है। भारी तूफान की संभावना के साथ ही प्रशासन ने चेतावनी के साथ 6.3 करोड़ लोगों से फ्लोरिडा को खाली करने को कहा था।
अमेरिका: इरमा ने मचाई तबाही, फ्लोरिडा में तीन की मौत
9 of 13
Hurricane Irma
अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार इरमा तूफान की सर्वाधिक गति 257 किलोमीटर प्रति घंटा मापी गई है। नासा के अनुमान के मुताबिक इरमा की वजह से अत्यधिक बारिश की भी संभावना है।
अमेरिका: इरमा ने मचाई तबाही, फ्लोरिडा में तीन की मौत
10 of 13
Hurricane Irma
क्या है इरमा तूफान?
इरमा तूफान एक बेहद शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय चक्रवात है। कैरीबियाई द्वीप समूहों और मैक्सिको की खाड़ी से होता हुआ अटलांटिक बेसिन में उठने वाला इरमा सबसे तेज़ तूफान है। इस बार यह तूफान अपने सबसे विकराल रूप में है। विज्ञान की भाषा में इसे कैटेगरी फ़ाइव की श्रेणी में डाला गया है।
अमेरिका: इरमा ने मचाई तबाही, फ्लोरिडा में तीन की मौत
11 of 13
Hurricane Irma
तूफान में चलने वाली हवा की तेज़ी के आधार पर इसे एक से लेकर छह तक की कैटेगरी में डाला जाता रहा है। इस कैटेगरी में 250 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ़्तार से हवाएं चलती हैं।
तूफान ने कहां कहां मचाई है तबाही?
12 of 13
Hurricane Irma
कैरीबियाई द्वीप समूहः इरमा अटलांटिक में इस दशक का सबसे भयंकर तूफान है। इसने कैरीबियाई द्वीप समूहों में पिछले हफ़्ते बहुत तबाही मचाई है। यहां कम से कम 25 जानें गईं और कई लोगों के घर उजड़ गए।
क्यूबाः एएफ़पी न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यहां हताहतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि एजेंसी के मुताबिक तूफान ने भारी तबाही मचाई है। पिछले कई दशकों में पहली बार पांचवीं कैटेगरी का कोई तूफान क्यूबा के तटों तक से टकराया है।
सेंट मार्टिन और सेंट बार्थेलेमीः फ्रांस और नीदरलैंड्स के बीच बंटे इस द्वीप पर 10 में से छह मकान रहने लायक नहीं हैं। फ्रांस के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस दौरान नौ लोगों की मौत हो गई जबकि सात अभी भी लापता हैं।
अमेरिका: इरमा ने मचाई तबाही, फ्लोरिडा में तीन की मौत
13 of 13
Hurricane Irma
बारबुडा: इस छोटे द्वीप को तूफान से बहुत नुकसान हुआ है। यहां करीब 95 फ़ीसदी इमारतें क्षतिग्रस्त हैं। एंटिगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने बताया कि इनके पुनर्निर्माण में लगभग 640 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यहां एक मौत की पुष्टि की गई है।
एंटिगुआः यहां व्यापक क्षति और एक व्यक्ति के मौत की पुष्टि हुई है।
प्यूर्टो रिकोः यहां छह हज़ार से अधिक लोग अपने अपने घरों को छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को मज़बूर हुए हैं। अन्य कई हज़ार लोगों के घरों में बिजली नहीं है। कम से कम तीन लोगों के मारे जाने की ख़बर है।
ब्रिटिश वर्जिन आइलैंडः यहां पांच लोगों की मौत हुई जबकि बड़े पैमाने पर तूफान से नुकसान की सूचना है।
यूएस वर्जिन आइलैंडः बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा है। चार लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
हैती और डोमिनिक रिपब्लिकः दोनों में तूफान से उतनी तबाही नहीं मची जितने की आशंका थी।