फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

215 KMPH की रफ्तार से 'हार्वी' ने दी टेक्सस में दस्तक, लाखों प्रभावित

Sun, 27 Aug 2017 02:13 PM IST
बीबीसी, हिंदी
विज्ञापन
1 of 19
हार्वी चक्रवात
समुद्री चक्रवात हार्वी ने 215 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से अमेरिका के टेक्सस प्रांत के तटीय इलाक़ों में दस्तक दे दी है।
विज्ञापन

215 KMPH की रफ्तार से 'हार्वी' ने दी टेक्सस में दस्तक, लाखों प्रभावित

2 of 19
हार्वी चक्रवात
बीते तेरह सालों में अमेरिकी तट पर आने वाला ये सबसे बड़ा तूफान फिलहाल धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

215 KMPH की रफ्तार से 'हार्वी' ने दी टेक्सस में दस्तक, लाखों प्रभावित

3 of 19
हार्वी चक्रवात
अभी तक तटीय इलाक़ों में 42 सेंटीमीटर तक बारिश हो चुकी है।

215 KMPH की रफ्तार से 'हार्वी' ने दी टेक्सस में दस्तक, लाखों प्रभावित

4 of 19
हार्वी चक्रवात
सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं तस्वीरों में गिरे हुए पेड़ और मकान दिख रहे हैं।
विज्ञापन

215 KMPH की रफ्तार से 'हार्वी' ने दी टेक्सस में दस्तक, लाखों प्रभावित

5 of 19
हार्वी चक्रवात
तीव्र बाढ़ आने का ख़तरा अभी भी बरक़रार है हालांकि हार्वी चक्रवात की हवाओं का स्तर कैटेगरी-4 से कम करके कैटेगरी-1 कर दिया गया है।
विज्ञापन

215 KMPH की रफ्तार से 'हार्वी' ने दी टेक्सस में दस्तक, लाखों प्रभावित

6 of 19
हार्वी चक्रवात
अधिकारी एक जेल से क़रीब पांच हज़ार क़ैदियों को सुरक्षित निकालने में जुटे हैं। अमेरिका के राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र के मुताबिक हार्वी चक्रवात के कारण दसियों लाख लोग प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन

215 KMPH की रफ्तार से 'हार्वी' ने दी टेक्सस में दस्तक, लाखों प्रभावित

7 of 19
हार्वी चक्रवात
शहर में बिजली नहीं है और चारों ओर मलबा फैला है जिसकी वजह से आपात सेवाकर्मियों को प्रभावित लोगों तक पहुंचने में दिक्कतें हो रही हैं। भारी बारिश के कारण प्रांतीय नदियों में जलस्तर तेज़ी से बढ़ रहा है।

215 KMPH की रफ्तार से 'हार्वी' ने दी टेक्सस में दस्तक, लाखों प्रभावित

8 of 19
हार्वी चक्रवात
जब चक्रवात ने रॉकपोर्ट में दस्तक दी तब हवाओं की गति 200 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। रॉकपोर्ट के मेयर का कहना है कि शहर को काफ़ी नुकसान हुआ है। इस शहर में कई इमारतें गिर गई हैं और माना जा रहा है कि मलबे में कई लोग फंसे हो सकते हैं।

215 KMPH की रफ्तार से 'हार्वी' ने दी टेक्सस में दस्तक, लाखों प्रभावित

9 of 19
हार्वी चक्रवात
तूफान से सबसे ज़्यादा प्रभावित क़रीब दस हज़ार की आबादी वाला रॉकपोर्ट शहर हुआ है। आपात सेवाओं के मुताबिक यहां कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

215 KMPH की रफ्तार से 'हार्वी' ने दी टेक्सस में दस्तक, लाखों प्रभावित

10 of 19
हार्वी चक्रवात
चक्रवात हार्वी ने शुक्रवार देर रात टेक्सस के तट पर ख़तरनाक़ हवाओं और तेज़ बाढ़ के साथ दस्तक दी। इस तूफान की वजह से कई इलाक़ों में भारी बर्बादी हुई है। रॉकपोर्ट शहर सबसे ज़्यादा प्रभावित है। शहर में कई इमारतें बर्बाद हो गई हैं।

215 KMPH की रफ्तार से 'हार्वी' ने दी टेक्सस में दस्तक, लाखों प्रभावित

11 of 19
हार्वी चक्रवात
माना जा रहा है कि कुछ लोग चक्रवात के कारण गिर गई इमारतों में फंसे हैं जबकि कई बड़े इलाकों में बिजली कट गई है।

215 KMPH की रफ्तार से 'हार्वी' ने दी टेक्सस में दस्तक, लाखों प्रभावित

12 of 19
हार्वी चक्रवात
बिजली सेवा देने वाली कंपनियों का कहना है कि क़रीब दो लाख ग्राहकों के घरों में बिजली कट गई है।

215 KMPH की रफ्तार से 'हार्वी' ने दी टेक्सस में दस्तक, लाखों प्रभावित

13 of 19
हार्वी चक्रवात
215 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ़्तार से हवाएं तटीय इलाक़ों से टकराईं। हालांकि हवाओं की गति कम हो रही है और अब इस चक्रवात को उष्णकटिबंधीय तूफान मान लिया गया है।

215 KMPH की रफ्तार से 'हार्वी' ने दी टेक्सस में दस्तक, लाखों प्रभावित

14 of 19
हार्वी चक्रवात
तूफान के तट से टकराने से पहले बहुत से लोग समुद्र में उठती ऊंची लहरों को देखने भी पहुंचे। बहुत से लोग शहर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए।

215 KMPH की रफ्तार से 'हार्वी' ने दी टेक्सस में दस्तक, लाखों प्रभावित

15 of 19
हार्वी चक्रवात
तूफान के कारण कॉर्पस क्रिस्टी शहर के लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह को लोगों ने शहर में हुई बर्बादी को देखा। हालांकि कॉर्पस क्रिस्टी शहर में रॉकपोर्ट जैसी बर्बादी नहीं हुई।

215 KMPH की रफ्तार से 'हार्वी' ने दी टेक्सस में दस्तक, लाखों प्रभावित

16 of 19
हार्वी चक्रवात
बीती रात रॉकपोर्ट शहर से तूफान सीधे टकराया। तूफान के कारण कई छोटे विमान भी नष्ट हो गए। शहर के मेयर ने तूफान के टकराने से पहले लोगों को चेताते हुए कहा था कि जो लोग शहर में रुक रहे हैं वो अपनी बांह पर अपना नाम और सोशल सिक्यूरिटी नंबर लिख दें।

215 KMPH की रफ्तार से 'हार्वी' ने दी टेक्सस में दस्तक, लाखों प्रभावित

17 of 19
हार्वी चक्रवात
नासा ने तूफान की अंतरिक्ष से ली गई तस्वीरें जारी की हैं। ये तस्वीर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से ली गई है।

215 KMPH की रफ्तार से 'हार्वी' ने दी टेक्सस में दस्तक, लाखों प्रभावित

18 of 19
हार्वी चक्रवात
इसी बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने एक ट्वीट करके आपात सेवाओं की तारीफ़ करते हुए लिखा, "आप महान कार्य कर रहे हो, दुनिया देख रही है। सुरक्षित रहो।"
विज्ञापन

215 KMPH की रफ्तार से 'हार्वी' ने दी टेक्सस में दस्तक, लाखों प्रभावित

19 of 19
हार्वी चक्रवात
तूफान के कारण भारी बारिश हो रही है और प्रशासन ने ख़तरनाक बाढ़ की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में तेज़ बारिश हो रही है और अब तक दस इंच से ज़्यादा बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें