अमेरिका में एक नीलामी के दौरान नाजी तानाशाह एडोल्फ हिटलर का निजी टेलीफोन करीब 1.6 करोड़ रुपये (243000 डॉलर) में बिका। हिटलर ने दूसरे विश्व युद्ध में इसी टेलीफोन के जरिये कई घातक फरमान दिए थे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
- फोटो : Alexander Historical Auctions
हालांकि टेलीफोन को नीलाम करने वाले ‘अलेक्जेंडर हिस्टोरिकल ऑक्शन’ ने हिटलर के इस फोन को खरीदने वाला का नाम उजागर नहीं किया है। यह टेलीफोन हिटलर की हार के बाद वर्ष 1945 में बर्लिन के एक बंकर से मिला था। इस फोन पर ‘हिटलर’ लिख दिया गया था।
विज्ञापन
3 of 4
- फोटो : Alexander Historical Auctions
जर्मनी के आत्मसमर्पण के बाद सोवियत सैनिकों ने इस टेलीफोन को ब्रिटिश अधिकारी सर राल्फ रेनर को सौंप दिया था। इसकी कीमत 2,00,000 डॉलर से 3,00,000 डॉलर के बीच रहने का अनुमान जताया गया है। टेलीफोन की नीलामी के लिए शुरुआती बोली 1,00,000 डॉलर रखी गई थी।
मैरीलैंड की कंपनी ने टेलीफोन समेत करीब हजारों चीजों की नीलामी की। इनमें चीनी मिट्टी से बने अल्सेशियन कुत्ते का एक शिल्प भी शामिल है जो 24,300 डॉलर में नीलाम हुआ। दोनों विजेताओं ने टेलीफोन के जरिये ही बोली लगाई।