मेक्सिको का एक बच्चा इन दिनों अपने वजन के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। दस महीने के लुई मैनुअल का वजन 30 किलोग्राम है।
विज्ञापन
10 महीने के बच्चे का वजन 30 किलो, इलाज के लिए चंदा जुटा रहा परिवार
2 of 5
यह नौ साल के बच्चे का औसत वजन है। उसे हमेशा कुछ न कुछ खाने के लिए चाहिए। इस बीमारी की वजह से उसके माता-पिता और परिजन परेशान हैं। यह गरीब परिवार बच्चे के इलाज के लिए चंदा जुटा रहा है।
विज्ञापन
10 महीने के बच्चे का वजन 30 किलो, इलाज के लिए चंदा जुटा रहा परिवार
3 of 5
जन्म के समय मैनुअल का वजन साढ़े तीन किलोग्राम था, जिसे स्वस्थ बच्चा कहा जाएगा। लेकिन इसके बाद उसका वजन तेजी से बढ़ने लगा। एक महीने की उम्र में उसे दो साल के बच्चे के कपड़े पहनाने पड़ते थे।
10 महीने के बच्चे का वजन 30 किलो, इलाज के लिए चंदा जुटा रहा परिवार
4 of 5
डॉक्टरों का कहना है कि यह बच्चा प्रेडर-विली सिंड्रोम से पीड़ित है। इस जेनेटिक बीमारी से पीड़ित होने पर लगातार भूख लगती है। शरीर का विकास सही ढंग से नहीं होता है और मांसपेशियां कमजोर रह जाती हैं। हालांकि इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है लेकिन लुई संभवत: दुनिया का सबसे मोटा बच्चा है।
10 महीने के बच्चे का वजन 30 किलो, इलाज के लिए चंदा जुटा रहा परिवार
5 of 5
लुई का इलाज करने के लिए उसे महंगे हॉरमोन इंजेक्शन लगाने पड़ेंगे। ऐसे एक इंजेक्शन की कीमत 400 (लगभग 40 हजार रुपये) पौंड से ज्यादा है। उसकी मां बताती है कि कई बार मोटापे के कारण लुई सो नहीं पाता है क्योंकि वजन की वजह से उसका दम घुटने लगता है। डॉक्टरों का कहना है कि इस बीमारी से पीड़ित बच्चों में हार्ट अटैक का खतरा रहता है।