इटली की प्रधानमंत्री जियॉर्जिया मेलनी जब तिराना में यूरोपियन पॉलिटिकल कम्युनिटी समिट में पहुंचीं, तो अनोखा नजारा देखने को मिला। अल्बानिया के पीएम एदी रामा ने रेड कार्पेट पर घुटनों के बल झुककर मेलनी का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा रही। 3 माह पहले भी फ्यूचर्स एनर्जी समिट के लिए अबूधाबी पहुंची मेलनी का रामा ने इसी तरह स्वागत किया था। उस वक्त अल्बानियाई पीएम ने मेलनी के लिए गाना भी गाया था।
अल्बानिया के पीएम ने क्या किया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश की बूंदों के बीच मेलोनी ने कार से उतरने के बाद वहां मौजूद सहायकों को छतरी लाने से मना कर दिया। उनके स्वागत में मौजूद अल्बानियाई पीएम छतरी लेकर कार से कुछ कदमों की दूरी पर खड़े थे। मेलोनी जब उनकी तरफ बढ़ रही थीं, तो अचानक पीएम रामा ने अपनी छतरी किनारे रख दी और घुटने के बल बैठ गए।
ये भी पढ़ें-
Politics: ट्रंप ने सातवीं बार कहा- भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर अमेरिकी प्रशासन की सफलता
अल्बानियाई समकक्ष को ऐसा करते देखकर मेलोनी थोड़ी देर के लिए झेंप भी गईं। बाद में मेलोनी को प्रधानमंत्री रामा ने गले लगाया। अल्बानियाई प्रधानमंत्री के इटली की प्रधानमंत्री के सामने घुटनों के बल बैठकर स्वागत करने को दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों से जोड़कर देखा जा रहा है। अल्बानिया और इटली में गहरे संबंध हैं। गौरतलब है कि अल्बानिया में यूरोपीयन पॉलिटिकल कम्युनिटी सम्मेलन हो रहा है, जिसमें यूरोपीय देशों के 40 से ज्यादा नेता शामिल हुए हैं। इटली की पीएम भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अल्बानिया पहुंची हैं।
ये भी पढ़ें-
Israel-Gaza: गाजा में इस्राइली हमलों में मारे गए 108 लोग, यमन में भी दो बंदरगाहों को बनाया निशाना