आज हम आपको ऐसी ही 22 तस्वीरों से रूबरू कराएंगे, जिनकी चर्चा दशकों तक पूरी दुनिया में होती रहेगी। इनकी गिनती इस साल की सबसे दर्दनाक तस्वीरों में हो रही है।
साल 2022 का ये आखिरी हफ्ता है। लंबे समय तक पूरी दुनिया इस साल को याद रखेगी। इतिहास में इसका जिक्र होगा। लोगों के साथ इस साल कुछ अच्छे अनुभव जुड़े तो कुछ दर्द दे गए। दर्द भी ऐसा जिसे देख पूरी दुनिया दहल गई। कोरोना के इस दौर में लोगों के गम के आगे आने वाली खुशियां छोटी पड़ गईं। आज हम आपको ऐसी ही 12 तस्वीरों से रूबरू कराएंगे, जिनकी चर्चा दशकों तक होती रहेगी।
विज्ञापन
2 of 13
ये तस्वीर कनाडा की है। न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए एम्बर ब्रैकन ने ली है।
- फोटो : सोशल मीडिया
1. ये फोटो कनाडा के कमलूप्स इंडियन रेजिडेंशियल स्कूल की है। यहां 215 से अधिक बच्चों की अचिन्हित कब्रों का पता लगा तो एक स्वयंसेवी संस्था ने सड़क किनारे क्रॉस पर बच्चों के लाल कपड़े लटकाए। पूरी दुनिया ने इन तस्वीरों को देखा और हर किसी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
3 of 13
फोटो श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन की है।
- फोटो : सोशल मीडिया
2. फोटो श्रीलंका की है। यहां आर्थिक संकट के बाद लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर आ गए। लोगों ने प्रधानमंत्री का घर फूंक दिया और राष्ट्रपति के आवास पर कब्जा कर लिया था। राष्ट्रपति और उनके परिवार को घर छोड़कर भागना पड़ा था। लोगों ने राष्ट्रपति के पूरे घर पर कब्जा कर लिया।
4 of 13
फोटो ईरान की है।
- फोटो : सोशल मीडिया
3. ईरान में इस साल हिजाब के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन के दौरान 500 से ज्यादा महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये फोटो 19 सितंबर को ईरान के तेहरान शहर में ली गई है। हिजाब के विरोध में जब महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रहीं थीं, तभी पुलिस आ गई और महिलाओं पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 13
फोटो यूक्रेन की है।
- फोटो : सोशल मीडिया
4. तस्वीर यूक्रेन के मारियूपोल शहर की है। रूस के हमले के बाद यहां एक गर्वभती महिला फंस गई थी। नौ मार्च को किसी तरह यूक्रेनियन सेना के जवान और अस्पताल के कर्मचारियों ने महिला का रेस्क्यू किया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। कुछ देर बाद ही महिला की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
6 of 13
फोटो जापान की है।
- फोटो : सोशल मीडिया
5. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की आठ जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस वक्त आबे को गोली मारी गई, वह एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
7 of 13
फोटो श्रीनगर की है।
- फोटो : सोशल मीडिया
6. फोटो श्रीनगर की है। यहां सात मार्च को आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। इसमें कश्मीरी युवती राफिया नजीर की मौत हो गई थी। इसके बाद बड़ी संख्या में परिवार के सदस्य और रिश्तेदार राफिया के अंतिम संस्कार में जुटे थे। इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ लोग भारी आक्रोश में हो गए थे।
8 of 13
फोटो यूक्रेन की है।
- फोटो : सोशल मीडिया
7. रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होते ही बड़ी संख्या में यूक्रेनियन नागरिक देश छोड़कर भागने लगे। ये तस्वीर छह मार्च की है। यूक्रेन के इरपिन शहर से टेटियाना पेरेबिनिस और उनके दो बच्चे सामान लेकर घर से निकले ही थे कि रूस की गोलियों का शिकार हो गए। उन्हें बचाने गए एक अन्य युवक को भी गोली लग गई। मौके पर ही चारों की मौत हो गई। इसके बाद यूक्रनी सैनिकों ने उनके शव को कब्जे में ले लिया। इस तस्वीर के सामने आने के बाद पूरी दुनिया ने रूस की निंदा की।
9 of 13
फोटो वेनेजुएला की है।
- फोटो : सोशल मीडिया
8. ये फोटो 23 सितंबर की है। वेनेजुएला में भुखमरी, आर्थिक संकट, महंगाई से परेशान लोग कोलम्बिया और पनामा के बीच 106 किलोमीटर के जंगली इलाके और पहाड़ों को पार करके अमेरिका की तरफ कूच कर पड़े थे। बड़ी संख्या में लोग जान खतरे में डालकर अमेरिकी सीमा में दाखिल हुए। तस्वीर में दिख रहे युवक ने भी अपने छोटे बच्चे के साथ 100 किलोमीटर तक का सफर तय किया। जब वह थक गया तो एक पेड़ के नीचे बैठ गया। इस दौरान अपने पिता को बच्ची निहारते रही।
10 of 13
फोटो न्यूयॉर्क की है।
- फोटो : सोशल मीडिया
9. फोटो 24 मई की है। तस्वीर में दिख रहीं कैरन रीड ने अपने बेटे कोडा को सीने से लगा रखा है और उनके आंखों से आंसू बह रहे हैं। कैरन अपनी दादी के अंतिम संस्कार में रो रहीं थीं। कैरन की दादी को न्यूयॉर्क के बफेलो शहर में स्थित एक टॉप्स किराने की दुकान में नस्लवादी नरसंहार मार दिया गया था। उस नरसंहार में 10 लोगों की हत्या हुई थी।
11 of 13
फोटो यूक्रेन की है।
- फोटो : सोशल मीडिया
10. फोटो यूक्रेन के ओडेसा शहर की है। यहां रूस के हमले के बाद लोग देश छोड़कर भागने लगे थे। पांच मार्च को ओडेसा के रेलवे स्टेशन पर जॉर्जी केबुरिया अपनी पत्नी और बच्चों को अलविदा करने पहुंचे। इस दौरान रेलवे स्टेशन की लाइटें ऑफ कर दी गईं थीं, क्योंकि रूस के हमले का डर था। जॉर्जी केबुरिया और उनकी पत्नी दोनों के आंखों में आंसू थे।
12 of 13
फोटो सीरिया के हसाकाह शहर की है।
- फोटो : सोशल मीडिया
11. तस्वीर सीरिया के हसाकाह शहर की है। यहां ISIS के लड़ाकों की तलाश के लिए कुर्द सेना ने घर-घर सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान वह एक घर में पहुंचे। जिसके बाद घर में रहने वाली महिला और उनका बच्चा सहम उठा। दोनों घर से डरे सहमे बाहर निकले। इस दौरान कुर्द सेना के जवान हाथों में राइफल लेकर खड़े थे।
12. फोटो हांगकांग के कारितास मेडिकल सेंटर के बाहर की है। यहां कोरोना संक्रमण ने तबाही मचा रखी है। अस्पतालों में जगह नहीं बची तो मरीजों को पार्किंग एरिया में स्ट्रेचर में लेटा दिया गया।