काइल जेमीसन
- फोटो : ट्विटर
नील वैगनर की जगह पर टीम में शामिल किए गए छह फुट आठ इंच लंबे जेमीसन के लिए उनका टेस्ट पदार्पण यादगार बनता जा रहा है। उन्होंने अपने डेब्यू मैच की पहली पारी में गेंद से कहर बरपाते हुए भारत के चार खिलाड़ियों (कोहली, पुजारा, विहारी और इशांत) को आउट किया और गेंदबाजी में 16 ओवर में तीन मेडेन के साथ 39 रन देकर चार विकेट झटके।