भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में पांच विकेट अपने नाम किए। उन्होंने रविवार को वेलिंग्टन टेस्ट के तीसरे दिन 11वीं बार टेस्ट में पांच विकेट लिए। इशांत ने न्यूजीलैंड के टॉम ब्लंडेल, टॉम लाथम, रोस टेलर, टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट को अपना शिकार बनाया।